विश्व के प्रमुख महासागर
Ocean Of the World : धरती का 70% भाग पानी से ढका हुआ है और सिर्फ 30% रहने लायक जमीन है धरती के इस 70 % भाग पर खारा पानी , चट्टाने व् जलीय जीवन है. और पानी के इसी विशाल भाग को महासागर कहा जाता है जिसकी सीमा निश्चित नहीं है जहाँ तक नजरे जाती है पानी ही पानी नजर आता है और इसी कारण से इसे महासागर कहा जाता है विश्व में कुल 5 (पांच) महासागर है जीनके नाम और उनके बारे जानकारी निचे दी गई है…..
1. प्रशांत महासागर
- महासागरों में क्षेत्रफल एवं गहराई के अनुसार इस महासागर का विश्व में प्रथम स्थान है |
- यह प्रथ्वी के धरातल के 1/3 भाग पर फेला हुआ विश्व का सबसे बड़ा महासागर है |
- यह महासागर 16,53,84000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है |
- प्रशांत महासागर में फिलीपींस द्वीप के पास स्तिथ मेरियान ट्रेंच (चलेंगेर गर्त) विश्व का सबसे गहरा गर्त है |
2. हिन्द महासागर
- हिन्द महासागर को अर्द्ध महासागर भी कहा जाता है |
- हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है |
- यह महासागर 7,34,81,000 वर्ग किलोमीटर फैला हुआ है |
- जावा गर्त इस महासागर का सबसे गहरा स्थान है |
3. आर्कटिक महासागर
- बेरिंग जलडमरू – आर्कटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ता है |
- आर्कटिक महासागर में साइबेरियन शेल्फ विश्व में सबसे बड़ा समुद्र में डूबा हुआ भाग है |
- यह सबसे छोटा महासागर है |
- यह महासागर 1,40, 56000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है |
4. अंटार्कटिक महासागर अथवा दक्षिणी महासागर
- यह अंटार्कटिक महाद्वीप के चारों और स्थित है |
5. अटलांटिक महासागर या अंध महासागर
- यह संसार का सबसे व्यस्ततम महासागर है व्यापार की दृष्टि से |
- प्युटोरीटा गर्त इस महासागर का सबसे गहरा स्थान है |
- प्रसिद्द बरमूडा त्रिभुज उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है |
- अटलांटिक महासागर का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है |
- यह महासागर 8,22,17000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है |















