madhya pradesh ki ndi ghati priyojanaye | मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं

0
madhya-pradesh-ki-ndi-ghati-priyojanaye
madhya-pradesh-ki-ndi-ghati-priyojanaye

madhya pradesh ki ndi ghati priyojanaye | मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं :

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक परियोजनाओ को चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बन सके और प्रधानमन्त्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को सम्पन्न कर सके इसी उद्देश्य से प्रदेश में सभी नदी पर छोटी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं चलाई जा रही है जिनमे से कुछ प्रमुख परियोजनाएं (madhya pradesh ki ndi ghati priyojanaye) इस प्रकार है…

1. नर्मदा घाटी परियोजना

  • नदी: नर्मदा व 41 उसकी सहायक नदियाँ
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: नर्मदा के उद्गम से समापन तक सम्पूर्ण जिले व गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान प्रदेश
  • इस परियोजना में लक्ष्य 2600 मेगावाट विद्युत उत्पादन |
  • इस परियोजना से 27.5 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

2. चम्बल परियोजना

  • नदी: चम्बल
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले : श्योपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, मंदसौर
  • चम्बल यमुना की सहायक नदी है और इस पर बनी ज्यादातर परियोजना मध्य प्रदेश व राजस्थान की संयुक्त परियोजना है।

3. बरगी परियोजना

  • नदी: नर्मदा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: जबलपुर, मंडला, सिवनी
  • इस परियोजना से 1.50 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

4. बरगी अपवर्तन

  • नदी: नर्मदा, बरगी नगर
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: जबलपुर, कटनी रीवा, सतना
  • इस परियोजना से 2.45 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

5. जोबट – चंद्रशेखर आजाद परियोजना

  • नदी: हथनी
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: अलीराजपुर
  • इस परियोजना से 9848 hectare (हेक्टेयर) भूमि सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

6. अपर वेदा

  • नदी: वेदा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: खरगौन

7. बाण सागर परियोजना

  • नदी: सोन नदी
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: रीवा ,सीधी
  • इस परियोजना से 1.53 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है साथ ही इस परियोजना में 405 मेगावाट विद्युत उत्पादन का भी लक्ष्य रखा गया है|

8. केन बहुउद्देशीय

  • नदी: केन
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: छतरपुर, पन्ना
  • मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की परियोजना संयुक्त परियोजना है।

9. अपर नर्मदा

  • नदी: बावनथड़ी
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: डिंडोरी

10. लोअर गोई

  • नदी: गोई
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: बड़वानी

11. सीतरेखा

  • नदी: सीतरेखा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: छिंदवाड़ा

12. तवा परियोजना

  • नदी: तवा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: होशंगाबाद
  • इस परियोजना से 3.33 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

13. हलाली परियोजना

  • नदी: हलाली
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: विदिशा, रायसेन
  • इस परियोजना से 2.47 लाख hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया।

14. हालोन

  • नदी: हालोन
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: मंडला

15. बावनथड़ी

  • नदी: बावनथड़ी
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: बालाघाट (मध्य प्रदेश) व भड़ारा (महाराष्ट्र)

16. काली सरार

  • नदी: बाघ
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र
  • यह प्रोयोजना बाघ की पूरक परियोजना है।

17. पुनासा

  • नदी: इंदिरा सागर से
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: खंडवा

18. उर्मिल परियोजना

  • नदी: उर्मिल
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: छतरपुर
  • मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में 60:40 के अनुपात में बंटवारा

19. सिंहपुर बैराज

  • नदी: उर्मिल
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: छतरपुर

20. सिंध परियोजना

  • नदी: सिंध
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: शिवपुरी, ग्वालियर
  • इस परियोजना से 35200 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

21. रनगवां परियोजना

  • नदी: केन की सहायक नदी
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला : छतरपुर
  • इस परियोजना से 16190 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

22. चोरल नदी परियोजना

  • नदी: चोरल
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: महू, इंदौर, खरगौन
  • इस परियोजना से 9000 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

23. बारना

  • नदी: बारना (बाड़ी गाँव बाँध)
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: रायसेन-सीहोर
  • इस परियोजना से 60290 hectare (हेक्टेयर) में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

24. भांडेर नहर

  • नदी: बेतवा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: दतिया, ग्वालियर, भिंड
  • इस परियोजना से 44535 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

25. माताटीला बाँध परियोजना

  • नदी: बेतवा
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: मध्य प्रदेश के 6 व उत्तर प्रदेश के 4 जिले
  • यह परियोजना मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है जिसमे मध्य प्रदेश का 1.16 लाख hectare (हेक्टेयर) क्षेत्र व उत्तर प्रदेश का 1.09 लाख hectare (हेक्टेयर) भूमि सिंचित होती है|

26. पेंच परियोजना

  • नदी: पेंच
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: बालाघाट, छिंदवाड़ा
  • यह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है इससे 63388 hectare (हेक्टेयर) क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

27. बाघ परियोजना

  • नदी: बाघ
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र

28. कोलार परियोजना

  • नदी: कोलार उर्मिल बाँध
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला : सीहोर
  • इस परियोजना से 60887 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

29. माही परियोजना

  • नदी: माही नदी उद्गम धार
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: धार, झाबुआ
  • इस परियोजना से 18517 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

30. सुक्ता परियोजना

  • नदी: सुक्ता
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला: खंडवा
  • इस परियोजना से 18583 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

31. अपर वेनगंगा

  • नदी: वेनगंगा (संजय सरोवर)
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिले: बालाघाट, सिवनी
  • इस परियोजना से 103722 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

32. थॉवर परियोजना

  • नदी: थॉवर
  • लाभ प्राप्त करने वाले जिला : मंडला
  • इस परियोजना से 18212 hectare (हेक्टेयर) सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :