Chhatrapati Shivaji Maharaj History in Hindi | छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास

0
chhatrapati-shivaji-maharaj-history-in-hindi
chhatrapati-shivaji-maharaj-history-in-hindi

Chhatrapati Shivaji Maharaj History in Hindi | छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास:

छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम भारत के शीर्ष योद्धाओं में लिया जाता है वे भारत माँ के सच्चे वीर सपूत थे जिन्होंने अपने दुश्मनों के सामने कभी घुटने नही टेके वे भारत के ऐसे योद्धा है जो आज भी भारतीय युवाओ के दिलो पर राज कर रहे है उनकी बहादुरी के किस्से उस समय बच्चे बच्चे के जुबान पर थे वे एक कुशल प्रशासक थे जिन्होंने अपने साहस और कुशल रणनीति के दम पर मुगलों के नाको चने चबवा दिए| छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष 1674 में मराठा साम्राज्य की स्थापना की मराठा साम्राज्य की स्थापना उस समय की गई थी जब पूरा उत्तर भारत मुगलों के अधीन था | और उन्होंने पूर्ण स्वराज्य का उद्घोष किया आइये जानते है वीर मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास (Chhatrapati Shivaji Maharaj History in Hindi)…

  1. छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे स्थित शिवनेरी किले में हुआ था|
  2. उनकी माता का नाम जीजाबाई था |
  3. उनके पिता का नाम शाहजी राव भोंसले था|
  4. शिवाजी महाराज का वास्तविक नाम शिवाजी राव भोसलें था|
  5. उनके पिता पुणे के शक्तिशाली सामंत थे जिनकी स्वयम की एक छोटी सेना थी|
  6. वीर शिवाजी महाराज ने राजनीती और युद्ध के गुण बचपन में अपनी दादा मालोजी भोसले से सिखा|
  7. मात्र 17 वर्ष की उम्र में वीर शिवाजी महाराज ने युद्ध करना शुरू किया|
  8. शिवाजी की सेना में घुड़सवार दल और थल सेना मौजूद थी |
  9. घुड़सवार दल की कमान नेताजी पालकर के हाथ में थी|
  10. थल सेना की कमान यशाजी कल्क के हाथ में थी|
  11. छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्य के अंतर्गत कुल 40 किले आते थे|
  12. छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह 14 मई 1640 में सईबाई निम्बालकर के साथ लाल महल , पुणे में हुआ था|
  13. राजनैतिक और परिस्तिथि के आधार पर शिवाजी महाराज ने कुल आठ विवाह किये|
  14. शिवाजी महाराज को नौसेना का जनक कहा जाता है|

  15. शिवाजी महाराज युद्ध के दौरान गनिमी कावा नामक कूटनीति का उपयोग करते थे|
  16. 1645 में शिवाजी महाराज के पिता शाहजी भोसलें का निधन हो गया|
  17. 10 नवम्बर 1659 में शिवाजी ने बीजापुर पर आक्रमण किया जिसमे उनकी जीत हुई इस युद्ध को प्रतापगढ़ का युद्ध कहा जाता है|
  18. गुरु रामदास जी शिवाजी महाराज के आध्यात्मिक गुरु थे|
  19. शिवाजी महाराज भगवान शंकर और तुलजा भवानी के उपासक था|
  20. ऐसी मान्यता है कि माँ तुलजा भवानी ने स्वयम शिवाजी महाराज को तलवार प्रदान की थी|
  21. शिवाजी महाराज छापामार युद्ध प्रणाली में पारंगत थे इसी के आधार पर उन्होंने कई युद्ध जीते|
  22. शिवाजी महाराज ने रायगढ़ किले का निर्माण करवाया|

  23. जब मुग़ल शासक औरंगजेब को शिवाजी महाराज की शक्ति का पता चला तो उसने उन्हें खत्म करने के लिए अपने दक्षिण के सूबेदार शाइस्ता खान को भेजा जिसमे उसकी हार हुई|
  24. इसके बाद मुग़ल शासक औरंगजेब ने अपने सेनापति मिर्जा राजा जय सिंह को शिवाजी से युद्ध के लिए भेजा तब इन दोनों के बीच 11 जून, 1665 को पुरन्दर की संधि हुई| जिसमे उन्हें कई राज्य औरंगजेब को लौटने पड़े|
  25. पुरन्दर की संधि के बाद शिवाजी महाराज अपने बेटे संभाजी के साथ औरंगजेब से वार्ता के लिए आगरा गये जहाँ उन्हें बंदी बना लिया गया |
  26. उचित मौका पाकर शिवाजी महाराज जेल से भाग निकले और पुरन्दर की संधि के दौरान दिए गये राज्यों पर फिर से कब्जा कर लिया |
  27. जून, 1674 में उन्हें मराठा राज्य का संस्थापक घोषित किया और इसी दौरान उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की|
  28. अपने राज्याभिषेक के मात्र 12 दिन बाद उनकी माँ का निधन हो गया|
  29. जिसके कारण 4 अक्टूबर 1674 को फिर से उनका राज्याभिषेक किया गया |
  30. शिवाजी महाराज का सम्पूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा |
  31. 3 अप्रैल 1680 को शिवाजी महाराज का तीन हफ्ते की लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया|
  32. छत्रपति शिवाजी महाराज हिन्दू हदय सम्राट थे जिन्होंने अंत तक मुगलों के सामने हार नही मानी|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :