विश्व के महाद्वीपो के बारे महत्वपूर्ण तथ्य | Important facts about world’s continent

0
Important-facts-about-worlds-continent
Important-facts-about-worlds-continent

विश्व के महाद्वीप :

facts about world’s continent :विश्व में कुल सात महाद्वीप है जो कि एशिया , अफ्रीका , उत्तरी अमेरिका , दक्षिणी अमेरिका , यूरोप , ऑस्ट्रेलिया , अन्टार्कटिका के नाम से जाने जाते है | इन सभी महाद्वीपों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है …

Important facts about world’s continent :

एशिया
  1. एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. इसमें कुल 49 देश शामिल है |
  3. इस महाद्वीप पर विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
  4. इस महाद्वीप  की ज्यादातर जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए खेती पर निर्भर है।
  5. चावल, मक्का , जूट , कपास , सिल्क इत्यादि के उत्पादन में एशिया विश्व में पहले स्थान पर है।

अफ्रीका

  1. अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. इसमें कुल 54 देश शामिल है |
  3. इस महाद्वीप का 1/3 हिस्सा मरुस्थलीय है।
  4. इस महाद्वीप की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  5. अफ्रीका हीरे व सोने के उत्पादन में सबसे ऊपर है।

उत्तरी अमेरिका

  1. उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. इसमें 23 देश शामिल है |
  3. उत्तरी अमेरिका विश्व के 16% भाग पर स्थित है।
  4. कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी महाद्वीप है।
  5. विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं से होता है।
  6. वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

दक्षिण अमेरिका

  1. दक्षिण अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. इसमें 12 देश शामिल है |
  3. दक्षिण अमेरिका का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
  4. दक्षिण अमेरिका के बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

अन्टार्कटिका

  1. यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. यह महाद्वीप पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  3. अन्टार्कटिका महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्ष भर बर्फ़ से ढंका रहता है।
  4. यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

यूरोप

  1. यूरोप एक ऐसा महाद्वीप है जो जनसंख्या घनत्व के साथ साथ समृद्धता भी है।
  2. इसमें 44 देश शामिल है |
  3. इस महाद्वीप पर वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में मिलते है।
  4. यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

ऑस्ट्रेलिया

  1. इस सम्पूर्ण महाद्वीप पर एक ही देश स्थित है।
  2. यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है |
  3. यह महाद्वीप पादपों, वन्यजीवों व खनिज सम्पदाओ से समृद्ध है |
  4. इस महाद्वीप पर पानी की काफ़ी कमी है।