औरंगज़ेब का इतिहास | History of Aurangzeb

0
history-of-aurangzeb
history-of-aurangzeb

History of Aurangzeb (औरंगज़ेब का इतिहास) :

भारत में औरंगज़ेब मुग़ल साम्राज्य का सबसे अंतिम शासक था जिसने भारत पर सबसे अधिक समय तक राज किया उसने 15 करोड़ लोगों पर करीब 49 सालों तक राज किया था| औरंगज़ेब के इतिहास (History of Aurangzeb) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है ….

  1. औरंगज़ेब का पूरा नाम अबुल मुज़फ्फर मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगज़ेब था |
  2. इसके पिता शाहजहां और माता मुमताज़ थी |
  3. औरंगज़ेब शाहजहां और मुमताज़ का तीसरा बेटा था |
  4. औरंगज़ेब का जन्म 4 नवंबर, 1618 ई. में गुजरात के दाहोद में हुआ था |
  5. नूरजहां के पास औरंगज़ेब का बचपन बीता था |
  6. औरंगजेब का निकाह 18 मई 1637 फारस के राजघराने की खूबसूरत ‘दिलरास बानो बेगम’ के साथ हुआ था ।
  7. औरंगजेब के कुल 6 बच्चे थे, जिनमें 5 बेटे और एक बेटी थी ।
  8. 1645 ईसवी में औरंगजेब गुजरात राज्य का सूबेदार बना ।
  9. 1652 ईसवी में जब शाहजहां की तबीयत खराब होने के कारण उसके तीनों बेटों के बीच में मुगल वंश का उत्तराधिकारी बनने को लेकर होड़ मच गई थी |
  10. औरंगजेब 1658 ईसवी में मुगल सिंहासन की गद्दी पर बैठा |
  11. औरंगज़ेब ने अपना राज्याभिषेक “अबुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुजफ्फर औरंगज़ेब बहादुर आलमगीर” की उपाधि से किया |
  12. मीर मुहम्मद हकीम ‘खजुवा’ औरंगज़ेब के गुरु थे |
  13. गुरु तेग बहादुर सिंह ने औरंगज़ेब की नीतियों का विरोध किया जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली में कैद कर दिया और दिसंबर, 1765 ई. में मरवा दिया था |
  14. औरंगज़ेब के हौसले वीर शिवाजी के सामने पस्त हो गये | युद्ध में शिवाजी उसके कई सेनापतियो को मार गिराया था |
  15. 22 जून 1665 ई में जयसिंह और शिवाजी के बीच पुरंदर की संधि हुई थी |
  16. 22 मई 1666 ई में आगरे के किले के दीवान-ए-आम में औरंगज़ेब ने शिवाजी को बंदी बना लिया था |
  17. अप्रैल, 1679 ई. में औरंगज़ेब ने हिन्दुओं पर फिर से ‘जज़िया’ कर लगा दिया |
  18. औरंगज़ेब ने औरंगाबाद में 1678 ई. में बीबी का मक़बरा , दिल्ली के लाल क़िले में मोती मस्जिद तथा 1679 ई. में लाहौर की बादशाही मस्जिद का निर्माण करवाया था |
  19. 1686 ईसवी में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी भारत में अपना अधिकार जमाने के मकसद से औरंगजेब पर हमला किया था |
  20. औरंगज़ेब के शासनकाल में हिंदू मनसबदारों की संख्या 337 थी |
  21. औरंगज़ेब ने कुरान प्रेमी था इसी को आधार मानकर उसने सिक्के पर कलमा खुदवाना, नवरोज त्यौहार मनाना, भांग की खेती करने पर रोक लगा दी थी |
  22. 1699 ई में औरंगज़ेब ने हिंदू मंदिरों को तोड़ने का आदेश दिया |
  23. करीब 49 साल के लंबे शासन काल के बाद औरंगज़ेब की मृत्यु 4 मार्च सन् 1707 ई. में हो गई थी |
  24. उसे दौलताबाद में फ़कीर बुरुहानुद्दीन की क़ब्र के अहाते में दफना दिया गया था |
  25. औरंगजेब एक शक्तिशाली और कुशल प्रशासक था, साथ ही वह अपनी क्रूरता और बर्बरता के लिए जाना जाता है।

Click Here To Visit Our Youtube Channel

इसे भी पढ़े :