Information about Odisha in Hindi | उड़ीसा के बारे में जानकारी

0

Information about Odisha in Hindi (उड़ीसा के बारे में जानकारी) :

उड़ीसा भारत का पूर्वी राज्य है यह राज्य प्राकृतिक सौन्दर्यता से भरपूर है इसकी सीमा बंगाल की खाड़ी लगती है इस पोस्ट में उड़ीसा की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Odisha in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

उड़ीसा के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत पूर्वी राज्य है|
  2. 1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा राज्य का गठन हुआ था|
  3. इस राज्य की पूर्वी सीमा बंगाल की खाडी से लगती है|
  4. इस राज्य के पश्चिम में छत्तीसगढ ,उत्तर में झारखंड और पश्चिम बंगाल तथा दक्षिण में आंध्र प्रदेश स्थित है|
  5. उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर((Bhubaneswar) है|
  6. इस राज्य का कुल क्षेञफल 155707 वर्ग किलोमीटर है|
  7. उडिया उड़ीसा राज्य की राजकीय भाषा है|
  8. इस राज्य में 30 जिले हैं|
  9. ब्राह्मणी, सुवर्णरेखा, इब, महानदी ,बैतरणी, बुधबलंगा, सालंदी ,रुशिकुल्या, बहूदा, वामसधारा और नागवली आदि उड़ीसा की प्रमुख नदियां हैं|हाथी इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  10. मोर इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  11. कमल इस राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  12. बरगद इस राज्य का राजकीय पेड (State Tree) है|
  13. उड़ीसा में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं|
  14. उड़ीसा में लोकसभा की 21 और राज्‍यसभा की 10 सीट हैं|
  15. कैलाश नाथ काटजू उड़ीसा के पहले राज्यपाल थे|
  16. हरेकृष्णा महताब उड़ीसा के पहले मुख्यमंत्री थे|
  17. भुवनेश्वर (Bhubaneswar), राउलकेला (Rourkela), कटक (Cuttack), पुरी (Puri), सम्बलपुर (Sambalpur), बहरामपुर (Berhampur), बालासोर, भद्रक, बारीपाडा आदि उड़ीसा के प्रमुख शहर है|
  18. धान, दालें, तेल के बीज, जूट, गन्ना, नारियल, जूट, रोसेल, नारियल और हल्दी महत्वपूर्ण आदि मुख्य फसलें हैं। इसके अलावा चाय, कपास और रबड़ आदि का भी उत्पादन किया जाता हैं।
  19. उड़ीसा के प्रमुख पर्यटक स्थल (Odisha Tourist Places) है :- उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं (Udayagiri And Khandagiri Caves), भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (Bhitarkanika National Park), सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान (Simlipal National Park), ट्राइबल म्यूजियम भुवनेश्वर (Tribal Museum Bhubaneswar), धौली गिरि (Dhauli Giri Hills), चिल्का झील(Chilika Lake), पुरी (Puri ), कोणार्क सूर्य मंदिर (Konark Surya Temple), हीराकुंड बांध (Hirakund Bandh) आदि|
  20. उड़ीसा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयाञा विश्व प्रसिद्ध है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :