Information about Mizoram in Hindi | मिज़ोरम के बारे में जानकारी

0
information about mizoram in hindi
information about mizoram in hindi

Information about Mizoram in Hindi (मिज़ोरम के बारे में जानकारी) :

मिज़ोरम भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है यह राज्य प्राकृतिक सौन्दर्यता से भरपूर है इस पोस्ट में मिज़ोरम की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Mizoram in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

मिज़ोरम के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है|
  2. 20 फरवरी 1987 को मिज़ोरम राज्य का गठन हुआ|
  3. 1972 में असम से अलग होकर यह केंद्र शासित प्रदेश बना था|
  4. इस राज्य की सीमाए मणिपुर, त्रिपुरा, असम से जुडी हुई है|
  5. म्यांमार जैसे देश से भी इस राज्य की सीमा लगती है|
  6. आइजोल मिजोरम की राजधानी है|
  7. 21081 वर्ग किलोमीटर मिजोरम का कुल क्षेत्रफल है|
  8. मिजो इस राज्य की राजकीय भाषा है यहाँ अब हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा भी बोली जाने लगी है|
  9. मिजोरम में कुल 8 जिले है|
  10. त्लांग, सोनाई, सेरलुई, बराक आदि इस राज्य की प्रमुख नदियाँ (Rivers in Mizoram) है|
  11. पहाड़ी गिब्बन इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  12. मादा तितर इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  13. रेड वनाडा इस राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  14. आयरन वुड इस राज्य का राजकीय पेड (State Tree) है|
  15. मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं|
  16. मिजोरम में लोकसभा की 1 और राज्‍यसभा की 1 सीट हैं|
  17. हितेश्वर सैकिया मिजोरम के पहले राज्यपाल थे|
  18. सीएच छंगा मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री थे|
  19. आइजोल, लुंगलेई, चम्फाई, कोलासिब, सेरछिप आदि यहाँ के प्रमुख शहर है|
  20. मक्का, सोयाबीन, अदरक, हल्दी, मिर्च आदि फसलो की खेती यहाँ की जाती है इसके अलावा मंदारिन ऑरेंज, केला, पैशन फ्रूट, अंगूर, हटकोरा, अनानास, पपीता आदि फलों और एंथुरियम, बर्ड ऑफ पैराडाइज, आर्किड, गुलदाउदी, गुलाब जैसे फूलो की भी खेती की जाती है।
  21. मिज़ोरम के पर्यटक स्थल (Mizoram Tourist Places) है – आइजोल (Aizawl), वैंटावंग फॉल्स (Vantavang Falls), रेइक आइजोल (Reik Aizawl), सेरछिप (Serchhip), लुंगलेई (Lunglei), चंपई (Champai), कोलासिब (Kolasib), ह्मुइफंग त्लांग (Hmuifung Tlang)

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :