Madhya Pradesh Festival ( मध्यप्रदेश के प्रमुख उत्सव एवं समारोह )

0
Madhya Pradesh Festival
madhya-pradesh-festival

मध्यप्रदेश के प्रमुख उत्सव एवं समारोह : भारत के दिल के रूप में जाने जाना वाला मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत और त्यौहार के लिए प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले लोकप्रिय उत्सव एवं समारोह(Madhya Pradesh Festival) को दुनिया में कहीं और नहीं देखा जा सकता है। भारत के किसी भी अन्य स्थान की तरह मध्यप्रदेश कई धर्मों का सह अस्तित्व है जो विभिन्न त्योहारों के उत्सव के साक्षी होते हैं। जिसमे धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ आदिवासी त्योहार भी देखने को मिलते हैं।

मध्य प्रदेश समारोह (Madhya Pradesh Festival) :

  • यह समारोह दिल्ली में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें म.प्र. की सांस्कृतिक विरासत की झलकियाँ प्रस्तुत की जाती है |
  • इसमें गायन ,नृत्य एवं वादन ,चित्र आदि का आयोजन किया जाता है |
  • यह समारोह एक सप्ताह तक चलता है |

कालिदास समारोह :

  • कालिदास अकादमी द्वारा उज्जैन में यह समारोह आयोजित किया जाता है |
  • इसमें परम्परागत रंग मंचन , परिसंवाद ,वाद –विवाद ,नाट्य ,चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है |
  • यह समारोह भी एक सप्ताह तक चलता है |

खजुराहों नृत्य समारोह :

  • यह समारोह खजुराहों में आयोजित किया जाता है |
  • इसका प्रारंभ 1976 में हुआ है |
  • इसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सभी शैली में प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होते है |
  • यह म.प्र. ही नही ,पुरे भारत का सबसे बड़ा नृत्य समारोह है |

तानसेन समारोह :

  • यह समारोह तानसेन की याद में ग्वालियर में आयोजित किया जाता है |
  • यह शास्त्रीय संगीत का एक प्रतिष्ठित समारोह है |
  • इसमें देश के शीर्ष संगीतज्ञ ,गायक एवं वादक शामिल होते है |

उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह :

  • यह मैहर में आयोजित किया जाता है |
  • यह बाबा अलाउद्दीन संगीत की विविधता पूर्ण प्रस्तुति होती है |
  • इसका मुख्य आकर्षण अलाउद्दीन खां द्वारा स्थापित मैहर बेंड है |

ध्रुपद समारोह :

  • यह समरोह भोपाल  में आयोजित किया जाता है |
  • यह संगीत की ध्रुपद विधा को बढ़ावा देने के लिए गुरु शिष्य परम्परा के आधार पर आयोजित किया जाता है |

मालवा उत्सव :

  • यह समारोह म.प्र. शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 1991 प्रतिवर्ष इंदौर ,उज्जैन  एवं मांडू में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें मालवी शैली के नृत्य प्रस्तुत किए जाते है |
  • हस्त शिल्पी के मेले भी आयोजित किए जाते है |

बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ समारोह :

  • यह समारोह जबलपुर में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्क्रतिक समारोह आयोजित किए जाते है |

कला समारोह :

  • यह समारोह म.प्र. में लगभग दो दशक से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है |
  • इसमें शास्त्रीय संगीत , शास्त्रीय  नृत्य , रंगमंच , चित्रकला एवं काव्य पाठ आदि कार्यक्रम होते है |

ओरछा उत्सव :

  • यह उत्सव टीकमगढ में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें बुन्देलखण्ड के कलाकारों का नृत्य , गायन एवं वादन आयोजित किया जाता है |

सुभद्रा कुमारी चौहान :

  • यह समारोह जबलपुर में कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की याद में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कला विशेषज्ञ भाग लेते है |

उस्ताद अमीर खां संगीत समारोह :

  • यह समारोह इंदौर में आयोजित किया जाता है  |
  • यह समारोह सुप्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद आमिर खां की याद में आयोजित किया जाता है |
  • इसमें देश के प्रमुख सांस्क्रतिक एवं शास्त्रीय संगीत से जुडी हस्तियाँ भाग लेती है |

प्रतियोगिता के प्रश्न : उत्तर Comment Box में दे |

प्र.1  निमाड उत्सव कहा मनाया जाता  है ?
प्र.2   माखन लाल चतुर्वेदी समारोह कहा आयोजित किया जाता है?

इसे भी पढ़े :