मध्यप्रदेश के प्रमुख चित्रकार एवं रंगकर्मी | Painters and Theater of Madhya Pradesh

0
painters-and-theater-of-madhya-pradesh
painters-and-theater-of-madhya-pradesh

Painters and Theater of mp :

मध्यप्रदेश के प्रमुख चित्रकार एवं रंगकर्मी (Painters and Theater) जिन्होंने अपने क्ष्रेत्र में बहुत नाम कमाया और म.प्र. का नाम भी रोशन किया |

प्रमुख चित्रकार :

 डी .डी. देवलालीकर ( दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर ) :

  • डी .डी. देवलालीकर का जन्म 1883 में धार जिले के बिडवाल नामक गाँव  में हुआ था |
  • इन्हें म.प्र . की चित्रकला का पितृ पुरुष कहा जाता है |
  • इनकी शैली को ‘डेको रियमलिस्टिक’ शैली कहा जाता है |
  • वर्ष 1978 में दिल्ली में दिवंगत हुए |

विष्णु चिंचालकर :

  •  विष्णु चिंचालकर का जन्म 1917 में देवास के पास आलोट  नामक गाँव  में हुआ था |
  •  इन्हें  मुख्यतः प्रसिद्ध ‘लैंड ऑफ आर्ट पोट्रेट’ से मिली |
  •  बच्चों के आरम्भिक अक्षर ज्ञान के उद्द्देश्य से चाक्षुष विधि का अविष्कार किया |
  •  वर्ष 2000 में हदयघात के कारण निधन हो गया |

नारायण श्रीधर बेंद्र :

  • नारायण श्रीधर बेंद्र का जन्म 1910 में इंदौर में हुआ था |
  • उनके चित्रों में शालीन परिवेश में नारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया |
  • कश्मीर सरकार के ‘विजिटर्स ब्यूरो’ में कलाकार पत्रकार के रूप में 1936 से 1939 तक कार्य किया |

सैयद हैदर रजा :

  • सैयद हैदर रजा का जन्म 1922 में नरसिहपुर जिले के बावरिया ग्राम  में हुआ था |
  •  इनके उल्लेखनीय चित्रों में अटल शून्य , अनन्तता , बिंदु , अनसुनी आवाज ,माँ, राजस्थान , सफ़ेद फुल ,नाग , अंकुरण , स्पंदन आदि है |
  •  उन्हें 1981 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री तथा म.प्र. सरकार द्वारा 1996 में कालिदास सम्मान से अलंकृत किया  गया |

देव्याणि कृष्ण :

  • देव्याणि कृष्ण का जन्म इंदौर शहर में हुआ था |
  •  वे होल्कर राजवंश से पारिवारिक रूप से जुडी हुई थी |
  •  उन्हें 1946 में  अन्तर्राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ |

डी.जी. जोशी :

  •  देवकृष्ण जयशंकर जोशी का जन्म 1910 में खरगोन के निकट महेश्वर में हुआ था |
  •  उनके चित्र मनुष्य तथा प्रकृति के बीच सजग संबंध खोजते थे |

मकबूल फ़िदा हुसैन :

  •  मकबूल फ़िदा हुसैन का जन्म 17 सितम्बर 1915 में महाराष्ट्र के पन्ढरपुर  में हुआ था |
  •  भारत सरकार द्वारा उन्हें 1966 में पद्मश्री तथा 1973 में पद्म भूषण सम्मान दिया  गया |
  •  श्री हुसैन ‘गजगामिनी’ नामक चित्र श्रृखला तथा इसी नाम से फिल्म निर्माता के रूप में चर्चित रहे |

प्रमुख रंगकर्मी  :

बाबा डीके :

  •  बाबा डीके का जन्म 1919 में नीमच में हुआ था |
  •  उन्होंने ‘अकाण्ड तांडव’ नामक रचना से अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की |
  •  उन्होंने 75 नाटकों के 2000 से अधिक प्रदर्शन किए |
  •  1944 में इंदौर में ‘नाट्य भारती’ की स्थापना की |

हबीब तनवीर :

  •  हबीब तनवीर का जन्म 1 सितम्बर ,1923 को रायपुर  में हुआ था |
  •  1972 से 78 तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे और वर्ष 2002 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया |
  •  वर्ष 2007 में फ्रांस सरकार के प्रतिष्ठित पुरस्कार आफिसर ऑफ दी आर्ट्स एंड    लेटर्स से भी नवाजा गया|
  •  8 जून 2009 को उनका निधन हो गया |

नरहरी पटेल :

  •  इनका जन्म 1934 में रतलाम के सैलाना में हुआ |
  •  इन्होने जन नाट्य संघ तथा यवनिक नामक दो संस्थाओ की स्थापना की|
  •  दैनिक ‘नईदुनिया’ में प्रकाशित अपने स्तम्भ ‘थोड़ी – घनी’ के माध्यम से श्री पटेल ने मालवी को मुद्रित साहित्य की भाषा बना दी |
Painters and Theater से सम्बंधित प्रतियोगिता प्रश्न के उत्तर निचे Comment Box में दे |
प्र.1  डी.जी. जोशी कौन है ?
प्र.2 ‘गजगामिनी’ किसकी रचना है?

इसे भी पढ़े :

Watch Video Lecture on Youtube Channel – Logic-Guru