Information about Karnataka in Hindi | कर्नाटक के बारे में जानकारी

0
information about karnataka in hindi
information about karnataka in hindi

Information about Karnataka in Hindi (कर्नाटक के बारे में जानकारी) :

कर्नाटक दक्षिण भारत का राज्य है जिसकी सीमाए अरब सागर से लगती है इस पोस्ट में कर्नाटक की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Karnataka in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

कर्नाटक के बारे में जानकारी :

  1. यह दक्षिण भारत का राज्य है|
  2. 1 नवंबर 1956 को इस राज्य की स्थापना हुई थी|
  3. यह राज्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और गोवा से घिरा हुआ है|
  4. इस राज्य की राजधानी बेंगलोर है जिसे सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) के नाम से जाना जाता है|
  5. इस राज्य का कुल क्षेञफल 191791 वर्ग किलोमीटर है|
  6. कर्नाटक में कन्नड, उर्दू, तमिल, तेलगु, कोंकणी भाषा भी बोली जाती है|
  7. कर्नाटक में कुल 30 जिले है|
  8. कावेरी, तुंगभद्रा, कृष्णा, काबिनी, माला प्रभा, काली और शरावती कर्नाटक की मुख्य नदियाँ (Rivers in Karnataka) हैं|
  9. हाथी इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  10. इंडियन रोलर इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  11. कमल इस राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  12. चंदन का पेड इस राज्य का राजकीय पेड(State Tree) है|
  13. कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट है|
  14. इस राज्य में लोकसभा की 28 और राज्यसभा की 12 सीटे है|
  15. जयचामाराजेंद्र वाडियार कर्नाटक के पहले राज्यपाल थे|
  16. क्यसम्बल्ली चेंगलुरया रेड्डी कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री थे|
  17. बंगलोर, हुबली, मंगलौर, मैसूर, हसन, शिवमोगा, बेलगाम, बेल्लारी, गुलबर्गा आदि कर्नाटक के प्रमुख शहर हैं|
  18. चावल, धान, ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का, गेहॅू आदि यहाँ की मुख्य फसले हैं साथ ही काजू, नारियल, सुपारी, इलायची, मिर्च, कपास, गन्ना और तंबाकू आदि का भी उत्पादन किया जाता है|
  19. कर्नाटक के प्रमुख पर्यटक स्थल (Karnataka Tourist Places) है :- कूर्ग हिल स्टेशन (Coorg Hill Station), महाबलेश्वर मंदिर (Mahadeshwara Temple), मैसूर पैलेस (Mysore Palace), गोल गुंबज (Gol Gumbaz), जोग फॉल्स (Jog Falls), बांदीपुर नेशनल पार्क (Bandipur National Park), हम्पी (Hampi), मैंगलोर (Manglore), श्रवणबगोला आदि|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :