Information about Haryana in Hindi | हरियाणा के बारे में जानकारी

0
information about haryana in hindi
information about haryana in hindi

Information about Haryana in Hindi (हरियाणा के बारे में जानकारी) :

भारत का उत्तर पश्चिमी राज्य हरियाणा है जिसकी सीमाए राजधानी दिल्ली को तीन ओर से घेरती है यह राज्य आर्थिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है इस पोस्ट में हरियाणा की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Haryana in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

हरियाणा के बारे में जानकारी :

  1. हरियाणा भारत का उत्तर पश्चिमी राज्य है|
  2. 1 नबम्बर 1966 को हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी|
  3. हरियाणा की पंजाब ,दिल्ली ,राजस्थान , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सीमाए जुडी हुई है|
  4. इस राज्य का कुल क्षेञफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है|
  5. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) है|
  6. इस राज्य में मुख्य रूप से हिंदी और हरियाणवी भाषा बोली जाती है|
  7. हरियाणा में कुल 22 जिले है|
  8. यमुना ,घग्गर और मारकंदा आदि नदियाँ हरियाणा में मुख्य रूप से बहती हैं|
  9. नीलगाय इस राज्य का राजकीय पशु है|
  10. काला तीतर इस राज्य का राजकीय पक्षी है|
  11. कमल इस राज्य हरियाणा का राजकीय फूल है|
  12. पीपल इस राज्य हरियाणा का राजकीय पेड है|
  13. हरियाणा में विधान सभा की 90 की सीटें हैं|
  14. वही इस राज्य में लोकसभा की 10 तथा राज्य सभा की 5 सीटें है|
  15. धर्मवीरा हरियाणा के पहले राज्यपाल थे।
  16. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री थे|
  17. गुडगाँव, पानीपत, पंचकूला, मानेसर ,कुरुक्षेत्र और फ़रीदाबाद आदि महत्वपूर्ण शहर है|
  18. चावल, गेहूं,मक्का,ज्वार, बाजरा, जौ, गन्ना, कपास ,दलहन, तिलहन और आलू आदि फसले मुख्य रूप से बोई जाती हैं।
  19. हरियाणा के प्रमुख पर्यटक स्थल (tourist places of haryana) है : – सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park), स्टार स्मारक, अम्बकेश्वर महादेव मंदिर कैथल ,बाबा फ़रीद गुम्बद फ़रीदाबाद ,सूरज कुंड ,करनाल झील ,कुरुक्षेत्र ,पानीपत आदि|
  20. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था जिसकी भूमि आज भी लाल रंग की है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :