Info about Himachal Pradesh in Hindi | हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी

0
information about himachal pradesh in hindi
information about himachal pradesh in hindi

Info about Himachal Pradesh in Hindi (हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी) :

हिमाचल प्रदेश भारत का उत्तरी राज्य है जिसकी सीमाए हिमालय पर्वत से लगती है यह राज्य अपनी प्राक्रतिक सुन्दरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है यहाँ हर वर्ष लाखो की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घुमने आते है इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Info about Himachal Pradesh in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत का उत्तरी राज्य है|
  2. 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की स्थापना हुई थी|
  3. हिमाचल प्रदेश पूर्व में उत्तराखंड, उत्तर में जम्मू – कश्मीर, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, पश्चिम में पंजाब से घिरा हुआ है|
  4. इस राज्य की राजधानी शिमला है|
  5. इस राज्य का कुल क्षेञफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है|
  6. हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से पहाड़ी, हिंदी, डोगरी, कांगरी भाषा बोली जाती है|
  7. राज्य में कुल 12 जिले है|
  8. हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से यमुना, बेस, चेनाब, सतलज, रावी, पारबती नदियाँ बहती है|
  9. मोनाल राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  10. कस्तूरी मृग राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  11. कमल राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  12. पीपल राज्य का राजकीय पेड (State tree) है|
  13. हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें है|
  14. हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा की तथा 3 राज्यसभा की सीटें हैं|
  15. श्री एस. चक्रवर्ती हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल थे|
  16. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे|
  17. शिमला (Shimla), धर्मशाला (Dharmshala), मंडी (Mandi), मनाली (Manali), बिलासपुर (Bilaspur), चम्बा (Chamba), कुल्लू (Kullu), हमीरपुर (Hamirpur) और कांगडा (Kangra) आदि राज्य के प्रमुख शहर है|
  18. गेहॅू, चावल, मक्का, दालें, चाय व फलों का मुख्य रूप से उत्पादन किया जाता है|
  19. हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल (Himachal Tourist Places) है : –

    रोहतांग पास (Rohtang Pass) ,ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park),हिडिम्बा देवी मन्दिर (Hidimba Devi Temple) ,नेशनल पार्क पिन वैली (Pin Valley National Park), सोलंग नाला (Solang Nala), स्पीती वेली (Spiti Valley), मॉल रोड (Mall Road), काँगड़ा वेली (Kangra Valley), श्री हनुमान मन्दिर जाखू (Shri Hanuman Mandir Jakhoo), मंकी पॉइंट कसोली (Monkey Point, Sanjeevni Hanuman Temple, Kasauli), जोगिनी फाल्स (Jogini Falls), धलोंधि आदि|

  20. हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है|
  21. हिमालय पर्वत श्रृंखला से लगे होने के कारण इस प्रदेश में अनेक पर्यटक स्थल है जो कि देशी और विदेशी पर्यटको अपनी ओर आकर्षित करती है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :