संविधान निर्माता के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about bhim rao ambedkar

0
fact-about-bhim-rao-ambedkar
fact-about-bhim-rao-ambedkar

संविधान निर्माता :

bhim rao ambedkar : देश के पहले कानून मंत्री डॉ. भीमराव राम अंबेडकर  को दलित राजनीतिक नेता और भारतीय संविधान  के निर्माता के रूप में जाना जाता है डॉ. भीमराव राम अंबेडकर को बाबा साहब के नाम से भी जाना जाता है वे एक प्रसिद्द कानूनविद के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते है तो आइये जानते हैं डा. भीम राव अम्बेडकर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में  –

fact about bhim rao ambedkar :

  1. बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में महार जाति में हुआ था |
  2. इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था |
  3. बाबा साहब की माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था |
  4. बाबा साहब अपने पिता-माता की 14 वीं व अंतिम संतान थे |
  5. इनके पिता भारतीय सेना की मऊ छावनी में कार्यरत थे |
  6. बाबा साहब ने मैट्रिकुलेशन सन 1907 में  पास की थी |
  7. इसके बाद 1912 में एलिफिन्सटन कॉलेज से स्नाकोत्तर  किया|
  8.  इसके बाद वर्ष  1915 में अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से एम.ए. किया |
  9. 1917 में प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री सेलिगमैन के मार्गदर्शन में पी एच. डी. की उपाधी  कोलंबिया विश्वविद्यालय से  प्राप्त  की |
  10. बाबा साहब पहले भारतीय थे जिन्होंने विदेश जाकर अर्थशास्त्र डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी |
  11. बाबा साहब को  लगभग 9 भाषाओं का ज्ञान था |
  12. उन्हें 1926 में बम्बई की विधान सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया |
  13. वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे |
  14. उन्हें संविधान के मुख्य निर्माता के रूप में जाना  जाता है |
  15. ‘डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर राइटिंग्स एंड स्पीचेज’  के नाम से उनकी अंग्रेज़ी रचनावली  का महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रकाशन किया गया |
  16. ‘बाबा साहब डॉक्टर आम्बेडकर सम्पूर्ण वाङ्मय’ के नाम से उनकी हिन्दी रचनावली  को  भारत सरकार द्वारा प्रकाशित किया गया |
  17. उन्हें बोधिसत्व की उपाधि  भारतीय बौद्ध भिक्षुओं ने प्रदान की |
  18. मधुमेह से पीड़ित होने  के कारण 6 दिसंबर 1956 को  अंबेडकर जी का निधन हो गया |
  19. वर्ष 1990 में बाबा साहब को   भारत रत्न  से सम्मानित किया गया |
  20. उन्हें  ‘समानता का प्रतीक’ कहा जाता है |
  21. बाबा साहब की  portrait लन्दन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है |
  22. बाबा साहब ने  तीनों गोलमेज सम्मेलनो में  भाग लिया था |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :