Information about Manipur in Hindi | मणिपुर के बारे में जानकारी

0
information about manipur in hindi
information about manipur in hindi

Information about Manipur in Hindi (मणिपुर के बारे में जानकारी) :

मणिपुर शब्द का अर्थ है आभूषणों की भूमि | बेहद शांत, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यो, अनोखा जंगली जीवन और तैरते द्वीप इस राज्य की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है ये दृश्य मन को सुकून प्रदान करते है| इस पोस्ट में मणिपुर की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Manipur in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

मणिपुर के बारे में जानकारी :

  1. यह राज्य उत्तर पूर्व में स्थित है|
  2. 21 जनवरी 1972 को मणिपुर राज्य का गठन हुआ था|
  3. इस राज्य की सीमाए नागालैंड , असम और मिज़ोरम जैसे राज्यों से लगती है|
  4. साथ इस राज्य कि सीमा म्यांमार से भी लगती है|
  5. इस राज्य की राजधानी इम्फाल है|
  6. 22327 वर्ग किलोमीटर इस राज्य का कुल क्षेत्रफल है|
  7. मणिपुरी इस राज्य की राजकीय भाषा है|
  8. मणिपुर में कुल 9 जिले है|
  9. बराक,मणिपुर, इम्फाल, इरिल, नाम्बुल, सेकेमई, चकपी, थौबल ,खुगा आदि इस राज्य की प्रमुख नदियाँ है|
  10. संगाई इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  11. मिसेज हृाम्स फीशेन्ट इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  12. सिरोई लिली इस राज्य का राजकीय फूल (State Flower) है|
  13. टून इस राज्य का राजकीय पेड (State Tree) है|
  14. मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं|
  15. मणिपुर में लोकसभा की 2 और राज्‍यसभा की 1 सीट हैं|
  16. बी. के. नेहरू मणिपुरके पहले राज्यपाल थे|
  17. मायरंबम कोइरेंग सिंह मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री थे|
  18. चूडाचांदपुर, बशिनूपुर, इंफाल, तामेंगलोंग, उकरुर, मोरेह आदि मणिपुर के प्रमुख शहर है|
  19. चावल, मक्का आदि इस राज्य की मुख्य फसले हैं| इसके अलावा गन्ना, आलू, तम्बाकू, सरसों ,अनानास, केला, नींबू, नाशपाती, आड़ू का भी उत्पादन यहाँ किया जाता है|
  20. मणिपुर के पर्यटक स्थल (Manipur Tourist Places) है :- लोकटक झील, सिरोही नेशनल पार्क, सक्टा पुरातत्व लिविंग संग्रहालय, कंगला किला, मणिपुर राज्य संग्रहालय, युद्ध कब्रिस्तान (वॉर सिमेट्री), गोविंदाजी मंदिर, ख्वैरमबंद बाजार आदि|
  21. यही पर ब्राउ-एंटिलर्ड हिरण पाए जाते है जिसे स्थानीय लोग संगी नाम से पुकारते है|
  22. इसके अलावा मणिपुर में ही सिरोई लिली फुल पाया जाता है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :