Information about Chhattisgarh in Hindi | छत्तीसगढ़ के बारे में जानकारी

0
information-about-chhattisgarh-in-hindi
information-about-chhattisgarh-in-hindi

Information about Chhattisgarh in Hindi (छत्तीसगढ़ के बारे में जानकारी) :

छत्तीसगढ़ भारत के मानचित्र में मध्य में स्थित है जो कि चारो और से अलग अलग राज्यों से घिरा हुआ है इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Chhattisgarh in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

छत्तीसगढ़ के बारे में जानकारी :

  1. छत्तीसगढ़ भारत के मध्य का राज्य है|
  2. इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर हुआ|
  3. यह प्रदेश चारो और अलग अलग राज्यों से घिरा हुआ है जहाँ इसके पूर्व में उड़ीसा और झारखंड, पश्चिम में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र , उत्तर में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य है|
  4. रायपुर इस राज्य की राजधानी है|
  5. इस राज्य का कुल क्षेत्र फल 135,191 वर्ग किलोमीटर है|
  6. छत्तीसगढी और हिन्दी छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषा है|
  7. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 27 जिले है|
  8. महानदी, इन्द्रावती, हसदेव, शिवनाथ, जोंक आदि प्रमुख नदियाँ (Rivers of Chhattisgarh) है|
  9. पहाडी मैना इस प्रदेश का राजकीय पक्षी है|
  10. भैसा इस प्रदेश का राजकीय पशु है|
  11. राइनोकोस्टीलिस गिगेंटिया प्रदेश का राजकीय फूल है|
  12. साल प्रदेश का राजकीय पेड है|
  13. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें है|
  14. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 व राज्यसभा की 5 सीटें है|
  15. दिनेश नन्दन सहाय छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल थे|
  16. अजित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे |
  17. रायपुर, बस्तर, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, भिलाई, दुर्ग, जगदलपुर आदि प्रमुख शहर है|
  18. चावल, मक्का, गेहॅू, मुंगफली, दाले आदि प्रदेश की प्रमुख फसले ( Crops of Chhattisgarh ) है|
  19. छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल (Chhattisgarh tourist spot) है – दंतेवाड़ा ,रायपुर , इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान , अचानकमार टाइगर रिजर्व, चित्रकूट वॉटरफॉल्स, मैनपाट, चार्रे मर्रे झरना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बर्नवापारा वन्यजीव अभयारण्य, तीरथगढ़ फॉल्स, पुरखौती मुक्तांगन, डोंगरगढ़ आदि|
  20. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा नाम से भी जाना जाता है|
  21. यह राज्य खनिज सम्पदा से भरपूर है यह खनिज राजस्व की दृष्टि से दूसरा बडा राज्य है|
  22. यह देश का एक मात्र राज्य जहाँ पर कच्चे टिन का उत्पादन किया जाता है|
  23. दुनिया में किंबरलाइट का सबसे अधिक भंडार छत्तीसगढ़ में ही है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :