Information about Bihar in Hindi | बिहार के बारे में जानकारी

0
information about bihar in hindi
information about bihar in hindi

Information about Bihar in Hindi (बिहार के बारे में जानकारी) :

बिहार भारत के उत्तर पूर्व का राज्य है जिसकी सीमाए नेपाल से लगती है इस पोस्ट में बिहार की राजकीय भाषा, जिलों , क्षेत्रफल , मुख्य फसल , पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Bihar in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

बिहार के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत के उत्तर पूर्व में स्थित राज्य है|
  2. वर्ष 1912 में बिहार राज्य की स्थापना हुई थी|
  3. बंगाल से विभाजन के परिणाम स्वरूप वर्ष 1912 में बिहार अस्तित्व में आया|
  4. बिहार की सीमाए नेपाल जैसे देश से जुडी हुई है|
  5. इस राज्य कि भौगोलिक सीमाए उत्तर प्रदेश , झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुडी हुई है|
  6. बिहार को मगध नाम से भी जाना जाता है|
  7. बिहार की राजधानी पटना है जिसे पाटलिपुत्र के नाम से भी जाना जाता है|
  8. प्रदेश का कुल क्षेत्रफल (Bihar Area) 94,163 वर्ग किलोमीटर है|
  9. बिहार में मुख्य रूप से हिंदी, उर्दू , मैथिली, भोजपुरी, मागधी,अंगिका भाषा बोली जाती हैं|
  10. बिहार (Bihar) में कुल 38 जिले है|
  11. गंगा , कोशी, बागमती , घाघरा, बूरही , गंडक आदि बिहार की प्रमुख नदिया (Rivers of Bihar) है|
  12. घरेलू गौरेया इस प्रदेश का राजकीय पक्षी है|
  13. गौर इस प्रदेश का राजकीय पशु है|
  14. कचनारा प्रदेश का राजकीय फूल है|
  15. पीपल प्रदेश का राजकीय पेड है|
  16. विधानसभा की बिहार में 243 सीटें है|
  17. बिहार में लोकसभा की 40 और राज्यसभा की 16 सीटें है|
  18. जयरामदास दौलतराम बिहार के पहले राज्यपाल थे|
  19. कृष्ण सिंह बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे|
  20. पटना, बिहार शरीफ, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, नालंदा, आरा, हाजीपुर आदि बिहार के प्रमुख शहर है|
  21. चावल ,गेहूँ ,मक्का,जौ , रागी ,बाजरा, तीसी ,राई, सरसों आदि बिहार की प्रमुख फसल (crops of bihar) है|
  22. बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल (Bihar Tourist Places) है –

    महात्मा गाँधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu, महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple), नालन्दा विश्वविद्यालय (Nalanda University), विष्णुपाद मंदिर (Vishnupad Temple) , बोधगया मंदिर (Bodhgaya temple), वैशाली,राजगीर,पावापुरी, विक्रमशिला (बौद्ध विश्‍वविद्यालय के अवशेष), पटना (पाटलीपुत्र का प्राचीन नगर) और सासाराम (शेरशाह सूरी का मकबरा) और मधुबनी (प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला का केंद्र) आदि|

  23. बिहार से अलग होकर की वर्ष 2000 में झारखंड बना|
  24. छठ, होली, दिवाली, दशहरा, महाशिवरात्रि, श्री पंचमी, ईद तथा क्रिसमस त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाये जाते हैं|
  25. बिहार जनसंख्या कि दृष्टि से देश तीसरा सबसे बड़ा राज्य है वही क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का 12वां राज्य है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :