Info about Arunachal Pradesh in Hindi | अरुणाचल प्रदेश के बारे में जानकारी

0
information about arunachal pradesh in hind
information about arunachal pradesh in hind

Information about Arunachal Pradesh in Hindi (अरुणाचल प्रदेश के बारे में जानकारी) :

अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर पूर्व का महत्वपूर्ण राज्य है जो कि चारो ओर से सुरम्य पहाडियों से घिरा हुआ है इस पोस्ट में प्रदेश की राजकीय भाषा, जिलों , क्षेत्रफल , मुख्य फसल , पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Info about Arunachal Pradesh in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

अरुणाचल प्रदेश के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत के उत्तर पूर्व में स्थित प्रदेश है|
  2. 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश की स्थापना हुई थी|
  3. यह प्रदेश चीन , म्यांमार और भूटान कि सीमा से जुडा हुआ है|
  4. असम और नागालैंड इसके पड़ोसी राज्य है|
  5. ईटानगर (Itanagar) अरुणाचल प्रदेश की राजधानी (Capital) है|
  6. अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल (Area) 83,743 वर्ग किलोमीटर है|
  7. प्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी , अंग्रेजी और असमिया है |
  8. इसके अलावा यहाँ निशि और मोनपा भाषा भी बोली जाती है|
  9. अरुणाचल प्रदेश को वर्ष 1972 में केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था|
  10. इस प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 25 है|
  11. प्रदेश की मुख्य नदीयां ब्रह्मपुत्र, लोहित , कामेंग, दम्बा क्यू इत्यादि हैं|
  12. धनेश इस प्रदेश का राजकीय पक्षी है|
  13. मिथुन इस प्रदेश का राजकीय पशु है|
  14. द्रोपदी माला प्रदेश का राजकीय फूल है|
  15. होल्लोंग प्रदेश का राजकीय पेड है|
  16. यहाँ विधानसभा की कुल 60 सीटे है|
  17. यही लोकसभा की 2 और राज्यसभा की 1 सीट हैं|
  18. भीष्म नाराइन सिंह अरुणाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल थे|
  19. प्रेम खांडू थुंगन अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे|
  20. प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण शहर ईटानगर (Itanagar),तवांग (Tawang), जीरो (Ziro), बोमडीला (Bomdila), पसीघाट (Pasighat) हैं|
  21. यहाँ की मुख्य फ़सल चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, दलहन, गन्ना, अदरक और तिलहन हैं।
  22. अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल (arunachal tourist places) है – कम्लांग वाइल्ड लाइफ सैंचुरी (Kamlang Wildlife Sanctuary), तवांग (Tawang), परशुराम कुंड(Parshuram Kund), मयुदिया पास (Mayudia pass), बोद्ध मंदिर(Buddhist temple), गोल्डन पगोडा (Golden Pagoda, Namsai), भीष्कनगर का किला (Fort Bishknagr), बोमडिला(Bomdila) , ईटानगर(Itanagar), आकाशगंगा वॉटरफॉल (Galaxy Waterfall) आदि है|
  23. त्योहारों पर पशुओं की बलि चढ़ाने की प्रथा (The practice of animal sacrifices) है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :