विश्व हिंदी दिवस :
Vishwa Hindi Diwas : हिंदी हमारी राजभाषा है जिसका हर भारत वासी के लिए एक अलग ही महत्व है देश हो या विदेश कही भी चले जाओ हिंदी विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ रही है इसी बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। आइये जानते विश्व हिंदी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य..
Important Fact of Vishwa Hindi Diwas :
- विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।
- हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है।
- वर्ष 2006 से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर वर्ष दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा कि थी।
- विश्व में पहली बार 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था इसी कारण से हर वर्ष दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है ।
- नागपुर के विश्व हिंदी सम्मेलन में 30 देशो के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था |
- पुरे विश्व में करीबन 54 करोड लोगो का हिंदी भाषा प्रतिनिधित्व करती है |
- भारत के साथ ही मॉरिशस, त्रिनिडाड और टोबैगो, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों में 1975 के बाद से विश्व हिंदी सम्मेलन मनाया जाता है ।
- ‘ऑक्सफर्ड डिक्शनरी’ में भी हिंदी के कई शब्द शामिल हैं। जैसे ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’, ‘सूर्य नमस्कार’ आदि |
- फिजी में हिंदी को अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है |
- विश्व के करीबन 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जाता है |
- चीन की मंदारिन , स्पेनिश , अंग्रेजी के बाद हिंदी भाषा बोली जाती है |