राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about national youth day

0
fact-about-national-youth-day
fact-about-national-youth-day

राष्ट्रीय युवा दिवस :

national youth day : भारत में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को  ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’  मनाया जाता है। इस दिन महान दार्शनिक, स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था। भारत सरकार के द्वारा 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में 12 जनवरी को घोषित किया और 1985 से हर वर्ष 12 जनवरी को भारत में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। तो आइये जानते है राष्ट्रीय युवा दिवस के प्रणेता व् महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के बारे में ….

fact about national youth day :

  1. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था।
  2. विवेकानंद स्वामी का मूल नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था।
  3. स्वामी विवेकानंद  के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था जो पेशे से कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक वकील थे।
  4. उनकी माता का नाम भुवनेश्वरी देवी थे जो एक ग्रहणी थीं।
  5. स्वामी विवेकानंद ने पैदल ही पूरे भारत वर्ष की यात्रा की थी ।
  6. खेतड़ी के महाराजा अजीतसिंह के द्वारा  उन्हें ‘विवेकानंद’ नाम कि उपाधि दि गई थी और सिर पर स्वामिभान की केसरिया पगड़ी पहनाकर अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म परिषद में हिन्दू धर्म व भारतीय संस्कृति का शंखनाद करने के लिए भेजा।
  7. इसके बाद वे 1893 में शिकागो धर्म संसद में गए और 1896 तक अमेरिका में रहे।
  8. शिकागो धर्म संसद में दिए भाषण की शुरूआती लाइने ‘अमेरिकी भाइयों और बहनों’ आज भी बड़े गर्व के साथ ली जाती है |
  9. शिकागो धर्म संसद में दिए भाषण के बाद विदेशी मिडिया द्वारा ‘साइक्लॉनिक हिन्दू’ का नाम दिया गया |
  10. स्वामी विवेकानंद ने 9 दिसंबर 1898 को कलकत्ता के निकट गंगा नदी के किनारे बेलूर में ‘रामकृष्ण मठ’ की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना की।
  11. स्वामी विवेकानंद ने योग, राजयोग तथा ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना की।
  12. 4 जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद पंचतत्व में विलीन हो गए |
  13. स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं देश की सबसे बड़ी दार्शनिक संपत्ति हैं।