नाटो सेना के बारे में जानकारी | Fact about NATO Army

0
fact-about-nato-army
fact-about-nato-army

नाटो सेना के बारे में जानकारी :

Fact about NATO Army : दुसरे  विश्वयुद्ध के पश्चात जब  सोवियत संघ ने पूर्वी यूरोप से अपनी सेनाएँ हटाने से इंकार कर दिया तथा उसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करते हुए 1948 में बर्लिन की नाकेबंदी कर दी. तब अमेरिका सहित अधिकतर यूरोपि देशों को लगा कि सोवियत संघ वहाँ साम्यवादी शासन की स्थापना करना चाहता है. इस कारण से अमेरिका के द्वारा एक ऐसे संगठन बनाने की पहल की जो कि सोवियत संघ के अतिक्रमण से पश्चिमी देशों की रक्षा कर सके.

Fact about NATO Army :

  1. नाटो का पूरा नाम North Atlantic Treaty Organization है |
  2. इसकी स्थापना 4 अप्रेल 1949 को हुई थी।
  3. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
  4. आरम्भ में नाटो के सदस्यों की संख्या 12 थी, अब यह सदस्य संख्या 29 देश है।
  5. Nato का सबसे नया सदस्य मोंटेनीग्रो है, यह 5 जून, 2017 को नाटो का सदस्य बना था।
  6. Nato के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का 70% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली 15% खर्च करते हैं।

नाटो सन्गठन को बनाने के पीछे  उद्देश्य

  1. पश्चिमी यूरोप में सोवियत संघ के विस्तार को रोकना |
  2. सदस्य राष्ट्रों की राजनीतिक स्वतंत्रता और सैन्य सुरक्षा को बनाए रखना |
  3. सोवियत संघ के खिलाफ पूरे विश्व समुदाय को एकजुट करना और अमेरिकी प्रभाव को बढ़ाना  |
  4. पश्चिम यूरोप के देशों को एक सूत्र में संगठित करना |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े: