fact about sardar sarovar dam | सरदार सरोवर बांध के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

0
fact about sardar sarovar dam
fact about sardar sarovar dam

fact about sardar sarovar dam | सरदार सरोवर बांध के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया बांध जिसे सरदार सरोवर बांध के नाम से जाना जाता है यह बांध अपने आप इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है इस बांध को पूरा होने में 56 वर्षो का इंतजार करना पड़ा लेकिन 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इस बांध का उद्घाटन किया। इस बांध से सम्बंधित कई रोचक जानकारियां / तथ्य है जो कि निचे (fact about sardar sarovar dam) दिए गये है …

fact about sardar sarovar dam:

  1. सरदार सरोवर बांध को बनाने की नीव भारत के पहले प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 4 अप्रैल 1961 को रखी थी|
  2. यह बांध नर्मदा जिले के केवड़िया नामक स्थान पर बना हुआ है|
  3. यह बांध क्रांकीट के इस्तेमाल की दृष्टी से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है| पहले स्थान पर अमेरिका का ग्रैंड कुली बांध (Grand Coulee Dam) आता है|
  4. सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर बना हुआ है|
  5. इस बांध को बनने में 56 सालो का वक्त लगा|
  6. सरदार सरोवर बांध की नींव रखे जाने के पांच दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2017 को इसका उद्घाटन किया।
  7. यह बांध 138.68 मीटर ऊंचा और 1210 मीटर लंबा है|
  8. सरदार सरोवर बांध में कुल 30 दरवाजे है और प्रत्येक दरवाजे का वजन 450 टन है|
  9. इसके बांध के प्रत्येक दरवाजे को बंद करने में लगभग एक घंटे का समय लगता है|
  10. इस बांध से 6 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा जिसमे से 57 फीसदी हिस्सा मध्यप्रदेश, 27 फीसदी महाराष्ट्र और 16 फीसदी गुजरात को मिलेगा।
  11. सरदार सरोवर बांध के निर्माण से गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है|
  12. इस बांध से गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र पानी के साथ साथ बिजली भी मिलेगी वही राजस्थान को सिर्फ पानी मिलेगा|
  13. इस बांध की वॉटर स्टोरेज कैपेसिटी 47.3 लाख क्यूबिक लीटर है।

  14. इतने बड़े बांध को बनाने में 86.20 लाख क्यूबिक मीटर क्रांकीट का इस्तेमाल हुआ है एक अनुमान के अनुसार इतने क्रांकीट में पृथ्वी से चाँद तक सडक बनाई जा सकती है|
  15. इस बांध के माध्यम से 18.45लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होगी|
  16. इस बांध के निर्माण की शुरुआती लागत करीब 6400 करोड़ थी लेकिन इतने वर्षो की देरी के कारण इसकी लागत 50,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गई थी|
  17. शुरुआत में इस बांध की ऊचाई 110.64 मीटर रखी गई थी लेकिन वर्ष 2006 में बांध की ऊंचाई को बढ़ाकर 121.92 मीटर कर दिया गया और बांध की ऊचाई 2017 में 138.90 मीटर करने की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से मिल गई|
  18. यह भारत का तीसरा सबसे ऊंचा बांध है|
  19. सरदार सरोवर बांध पानी छोड़ने की क्षमता के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर है|
  20. इसी बांध से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा जिसे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है बनी हुई है जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है और यह प्रतिमा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की है| जिन्होंने आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :