World 10 Largest Hydroelectric Dams in hindi | दुनिया के 10 सबसे बड़े पनबिजली बांध

0
world-10-largest-hydroelectric-dams-in-hindi
world-10-largest-hydroelectric-dams-in-hindi

World 10 Largest Hydroelectric Dams | दुनिया के 10 सबसे बड़े पनबिजली बांध :

वर्तमान समय में विद्युत ऊर्जा को उत्पन्न करने में पनबिजली परियोजनाए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसके लिए विश्व के अनेक देशो ने बड़े बड़े बांधो का निर्माण किया है इन बांधो के निर्माण से पनबिजली परियोजनाओ को गति मिल रही है चीन इस मामले विश्व के सभी देशो से आगे है उसके द्वारा अनेक बांधो का निर्माण किया गया है विश्व के अनेक देशो ने बड़े बांधो का निर्माण पनबिजली परियोजना के लिए किया है जिनकी सूची इस प्रकार (World 10 Largest Hydroelectric Dams) है….

10. रॉबर्ट-बोरासा बांध (ला ग्रांडे, कनाडा)

यह संयंत्र क्यूबेक जेम्स बे प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 5,616 मेगावाट है। इस बांध का नाम क्यूबेक रॉबर्ट बोरासा के नाम पर रखा गया इस संयंत्र की शुरुआत 1981 में हुई थी।

9. क्रास्नोयार्स्क बांध (येनिसी नदी, रूस)

यह संयंत्र दक्षिणी रूस में स्थित है और इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 6,000 मेगावाट है इस संयंत्र की शुरुआत 1972 में हुई थी।

8. लोंगटन बांध बांध (होंगसुई नदी, चीन)

इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 6,426 मेगावाट है। इस संयंत्र की शुरुआत 2007 में हुई थी।

7. ग्रांड कुली बांध (कोलंबिया नदी, संयुक्त राज्य अमेरिका)

यह संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में स्थित है। इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 6,809 मेगावाट है| इस संयंत्र की शुरुआत 1933 में हुई थी।

6. जियांगजीबा बांध (जिनशा नदी, चीन)

यह बांध यांग्त्ज़ी नदी की एक सहायक नदी जिनशा पर स्थित है इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 6,400 मेगावाट है| इस संयंत्र की शुरुआत 2012 में हुई थी।

5. कुरुई बांध (टोकान्तिंस नदी, ब्राज़ील)

यह अमेज़ॅन वर्षावन में सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना है, इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 8,370 मेगावाट है| इस संयंत्र की शुरुआत 1984 में हुई थी।

4. गुरी बांध (कारोनी नदी, वेनेजुएला)

गुरी बांध 7,426 मीटर लंबा और 162 मीटर ऊंचा है, इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 10,235 मेगावाट है| इस संयंत्र की शुरुआत 1978 में हुई थी।

3. सीलूओडू बांध (जिनशा नदी, चीन)

इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 13,860 मेगावाट है| इस संयंत्र की शुरुआत 2013 में हुई थी।

2. इटाईपु बांध (पराना नदी, ब्राजील / पराग्वे)

यह एक समय दुनिया का सबसे बड़ा बांध था परन्तु चीन द्वारा थ्री गोरजेस डैम बनाने के बाद यह दुसरे स्थान पर आ गया
इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 14 GW (गीगावॉट) है। यह बांध ब्राजील और पराग्वे की सीमा पर पराना नदी पर बना हुआ है|

1. थ्री गोरजेस डैम (यांग्त्ज़ी नदी, चीन)

यह दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो डैम है। इस बांध को आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है। इस बांध को बनाने का सपना चीन ने वर्ष 1919 में देख लिया था लेकिन इसे मूर्त रूप 2008 में डे पाया |इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 22.5 GW (गीगावॉट) है।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :