vitamins and it’s chemical name | प्रमुख विटामिन और उनके रासायनिक नाम

0
vitamins and it's chemical name
vitamins and it's chemical name

vitamins and it’s chemical name | प्रमुख विटामिन और उनके रासायनिक नाम:

हमारे खाद्य पदार्थो में कई प्रकार के विटामिन्स होते है जिससे हमारे शरीर को काम करने की ऊर्जा मिलती है इन विटामिन्स के रासायनिक नाम भी होते है जिनकी सूची (vitamins and it’s chemical name) इस प्रकार है…

क्या होते है विटामिन? (what is vitamin)

विटामिन कार्बनिक पदार्थो का समूह होते है जो की मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक होता है और यह विटामिन हमे खाद्य पदार्थो से हासिल होते है। वैसे तो हमारा शरीर भी विटामिन बनता है लेकिन वह बहुत ही कम मात्रा में बनता है इस कारण से इसकी पूर्ति हम खाद्य पदार्थो से करते है। हमारे खाद्य पदार्थो में कुल 13 प्रकार के विटामिन्स होते है जिससे हमारे शरीर को काम करने की ऊर्जा मिलती है इन विटामिन्स के रासायनिक नाम भी होते है जिनकी सूची इस प्रकार है…

विटामिन का प्रकार (types of vitamins)

कुल 13 प्रकार के विटामिन होते है तो आइये जानते है कि कौन कौन से विटामिन होते है

विटामिन ए (vitamin-a)

विटामिन का रासायनिक नाम : रेटिनॉल
कमी से होने वाले रोग : रतौंधी , जीरोप्‍थैलमिया, त्वचा, बाल, नाखून जैसे अंगों में कमजोरी , संक्रमित बीमारी होने की संभावना
मुख्य स्त्रोत : हरी सब्ज़ियां, दूध, पनीर
खोज का वर्ष : 1909

विटामिन – बी 1 (vitamin-b1)

विटामिन का रासायनिक नाम : थायमिन
कमी से होने वाले रोग : बेरी-बेरी
मुख्य स्त्रोत : संतरे, अंडे, सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू
खोज का वर्ष : 1912

विटामिन – बी 2 (vitamin-b2)

विटामिन का रासायनिक नाम : राइबोफ्लेविन
कमी से होने वाले रोग : त्‍वचा का फटना, आखों का लाल होना
मुख्य स्त्रोत : केला, दूध, दही, हरी बीन्स, मछली, मास, अंडे
खोज का वर्ष : 1920

विटामिन – बी 3 (vitamin-b3)

विटामिन का रासायनिक नाम : निकोटिनैमाइड
कमी से होने वाले रोग : त्‍वचा पर दाद होना
मुख्य स्त्रोत : एवोकाडो, खजूर, दूध, अंडे, टमाटर, गाजर
खोज का वर्ष : 1936

विटामिन – बी 5 (vitamin-b5)

विटामिन का रासायनिक नाम : पैन्‍टोथेनिक एसिड
कमी से होने वाले रोग : बाल सफेद होना, मंदबुद्धि होना
मुख्य स्त्रोत : अनाज, मांस, एवोकैडो
खोज का वर्ष : 1931

विटामिन – बी 6 (vitamin-b6)

विटामिन का रासायनिक नाम : पाइरीडॉक्सिन
कमी से होने वाले रोग : एनिमिया, त्‍वचा रोग
मुख्य स्त्रोत : सब्जियां, केले, अनाज, मांस
खोज का वर्ष : 1934

विटामिन – बी 7 (vitamin-b7)

विटामिन का रासायनिक नाम : बायोटीन
कमी से होने वाले रोग : लकवा, शरीर में दर्द, बालों का गिरना
मुख्य स्त्रोत : अंडे, सब्जियां
खोज का वर्ष : 1931

विटामिन – बी 11 (vitamin-b11)

विटामिन का रासायनिक नाम : फॉलिक एसिड
कमी से होने वाले रोग : एनिमिया, पेचिश रोग
मुख्य स्त्रोत : अंडे, सब्जियां
खोज का वर्ष : 1941

विटामिन – सी (vitamin-c)

विटामिन का रासायनिक नाम : एस्‍कॉर्बिक एसिड
कमी से होने वाले रोग : एनिमिया, पांडुरोग, स्करवी रोग
मुख्य स्त्रोत : हरी सब्जियां, फल
खोज का वर्ष : 1912

विटामिन – डी (vitamin-d)

विटामिन का रासायनिक नाम : कैल्सिफेरॉल
कमी से होने वाले रोग : रिकेट्स, ऑस्टियोमलेशिया,ज्यादा गुस्सा , चिड़चिड़ा पन और डिप्रेशन
मुख्य स्त्रोत : सूरज की रौशनी, दूध, अंडे
खोज का वर्ष : 1918

विटामिन – ई (vitamin-e)

विटामिन का रासायनिक नाम : टोकोफेरॉल
कमी से होने वाले रोग : जनन शक्ति का कम होना , रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अवरोध उत्पन्न होता है
मुख्य स्त्रोत : दूध, वनस्पति तेल, अनाज, बादाम, एवोकैडो, अंडे
खोज का वर्ष : 1922

विटामिन – के (vitamin-k)

विटामिन का रासायनिक नाम : फिलोक्विनोन
कमी से होने वाले रोग : रक्‍त का थक्‍का न जमना , जख्म भरने में ज्यादा समय लगता है
मुख्य स्त्रोत : हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, वनस्पति तेल
खोज का वर्ष : 1929

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :