Rivers in Punjab | पंजाब की प्रमुख नदियाँ

0
rivers-in-punjab
rivers-in-punjab

Rivers in Punjab | पंजाब की प्रमुख नदियाँ

पंजाब ऐसा राज्य है जहाँ पर पाँच नदियाँ मुख्य रूप से बहती हैं जो कि है झेलम, चेनाब, रावी, व्यास और सतलज और इन्ही पाँच प्रमुख नदियों के बहने के कारण ही इसे पंजाब कहते हैं| तो आइये जानते है पंजाब कि प्रमुख नदियों (Rivers in Punjab) के बारे में…

झेलम नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 725 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल शेषनाग (जम्मू कश्मीर) में है|
  3. झेलम का वास्तविक नाम वितस्ता है|
  4. यह नदी पाकिस्तान चिनाब नदी में मिलती है|

चेनाब नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 960 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल बारालाचा दर्रा है|
  3. भुट नाला, मियार नाला, थिरोट, सोहल, मारुसुदर और लिद्रारी नदी आदि चेनाब की प्रमुख सहायक नदियाँ है|
  4. बगलीहार हाईडल पॉवर प्रोजेक्ट इसी नदी पर बना है|

रावी नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 720 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश) है|
  3. यह नदी आगे चलकर चेनाब नदी में मिल जाती है|

व्यास नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 470 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल व्यास कुंड (हिमाचल प्रदेश) है|
  3. व्यास नदी का पुराना नाम विपाशा था|
  4. गज, पार्वती , चक्की नदी आदि व्यास की प्रमुख सहायक नदियाँ है|
  5. यह नदी आगे चलकर सतलज नदी में मिल जाती है|

सतलज नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 1500 किलोमीटर है|
  2. भारत मे इस नदी की लंबाई 1050 किलोमीटर है।
  3. इस नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील के पास रक्षताल में है|
  4. ऋग्वेद में नदी को शुतुद्रि नाम से सम्बोधित किया गया है।
  5. व्यास नदी, बासपा नदी, स्पीति नदी, खड्ड नदी ,स्वां नदी आदि सतलज की प्रमुख सहायक नदियाँ है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :