River in Bihar | बिहार की प्रमुख नदियाँ – Bihar Rivers

0
river-in-bihar
river-in-bihar

River in Bihar | बिहार की प्रमुख नदियाँ

बिहार एक मैदानी प्रदेश है जहाँ पर हिमालय से निकलकर अनेक नदियाँ आती है इस कारण से इस राज्य को हर वर्ष बाढ़ का सामना करना पड़ता है जिसमे अनगिनत रूप से जान माल की हानि होती है| तो आइये जानते है बिहार कि प्रमुख नदियों (river in bihar) के बारे में…

river in bihar :

गंगा नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 2510 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इसकी लंबाई 445 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल गंगोत्री हिमनद का गोमुख (उत्तराखंड) में है|
  4. यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है|
  5. कमला बलान, बूढ़ी गंडक, महानंदा ,घाघरा ,गंडक ,बागमती, कर्मनाशा, सोन, घघर, फल्गु, क्यूल, पुनपुन नदी आदि गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ है|

घाघरा (सरयू नदी)

  1. इस नदी की कुल लंबाई 1180 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 83 किलोमीटर है|
  3. इस का उद्गम स्थल नां फा (नेपाल) में है|
  4. गंगा नदी में यह नदी छपरा के पास मिलती है|
  5. राप्ती नदी घाघरा नदी कि सहायक नदी है|

सोन नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 780 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 202 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक (मध्य प्रदेश) में है|
  4. दानापुर एवं मनेर के बीच यह नदी गंगा नदी में मिलती है|

कोसी नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 720 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 260 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल गोसाई ,सप्तकौशिकी (नेपाल) में है|
  4. गंगा नदी में यह नदी कुरसेला के पास मिलती है|
  5. कोसी नदी को बिहार का शौक भी कहा जाता है| क्योकि हर वर्ष इस नदी से बिहार में अनगिनत जान माल की हानि होती है|

गंडक नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 630 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 260 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल अन्नपूर्णा श्रेणी के मानंगमोट और कुतांग के बीच में है|
  4. हाजीपुर के पास यह गंगा नदी में मिलती है|

बागमती नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 597 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 394 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल महाभारत श्रेणी (नेपाल) में है|
  4. चकनाहा नदी, जमुने नदी, लखनदेई नदी,विष्णुमति नदी, लाल बकेया नदी,सिपरीधार नदी,छोटी बागमती और कोला नदी आदि इसकी सहायक नदियाँ है|

महानंदा नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 360 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल महाभारत श्रेणी (नेपाल) में है|
  3. मनिहारी, कटिहार के पास (बिहार) में यह नदी गंगा नदी में मिलती है|

कमला नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 328 किलोमीटर है|
  2. बिहार में इस नदी की लंबाई 120 किलोमीटर है|
  3. इस नदी का उद्गम स्थल महाभारत श्रेणी (नेपाल) में है|

बूढ़ी गंडक नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 320 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल विशंभरपुर के पास चऊतरवा चौर है|
  3. मुंगेर के पास यह गंगा नदी में मिलती है|
  4. मसान, डंडा, बालोर, सिकटा,पंडई, कोहरा, तिऊर, तिलावे, धनउती, अंजानकोटे आदि इसकी प्रमुख सहायक नदी है|

अजय नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 288 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल बटबाड़ (जमुई) में है|
  3. पश्चिम बंगाल में यह नदी गंगा में मिलती है|

फल्गु नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 235 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल छोटा नागपुर पठार (हजारीबाग) में है|
  3. बाद में यह नदी गंगा नदी में मिलती है|

पुनपुन नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 200 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल छोटा नागपुर पठार (पलामू) है|
  3. गंगा नदी में इसका संगम फतुहा के पास होता है|

कर्मनाशा नदी

  1. इस नदी की कुल लंबाई 192 किलोमीटर है|
  2. इस नदी का उद्गम स्थल सारोदाग (कैमूर) में है|
  3. बाद में यह नदी गंगा नदी में मिलती है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :