Rivers in Gujrat | गुजरात की प्रमुख नदियां – gujrat rivers

0
rivers-in-gujrat
rivers-in-gujrat

Rivers in Gujrat | गुजरात की प्रमुख नदियां :

गुजरात को नदियों की भरपूर आपूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त है जो इस राज्य की समृद्धि का मुख्य कारण है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नहरों के माध्यम से नदियों का पानी राज्य के अन्य हिस्सों में पहुचाने का कार्य किया है तो आइये जानते है गुजरात की प्रमुख नदियों (Rivers in Gujrat) के बारे में…

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक (मध्य प्रदेश) है|
यह नदी गुजरात की सबसे बड़ी नदी है|
इस नदी की कुल लम्बाई 1,310 किलोमीटर है।
पुराने समय ने इस नदी को रीवा के नाम से पुकारा जाता था|
यह नदी मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा है।
नर्मदा नदी पर ही सरदार सरोवर बांध का निर्माण किया गया है|
इसी नदी पर विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण किया गया है|

साबरमती नदी

साबरमती नदी का उद्गम स्थल उदयपुर जिले में अरावली पर्वतमाला है|
इस नदी की कुल लम्बाई 371 किलोमीटर है|
यह नदी अंत में अरब सागर में खंभात की खाड़ी मिलती है|
साबरमती नदी के किनारे ही महात्मा गाँधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कि थी।

माही नदी

इस नदी की कुल लंबाई 583 किलोमीटर है|
यह नदी अंत में खंभात की खाड़ी में मिलती है|
माही नदी का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश में धार जिले के सरदारपूर में मेहद झील है|
यह नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बहती है |
माही नदी डूंगरपुर जिले में सोम और जाखम नदी के साथ मिलकर त्रिवेणी संगम बनाती है|
सोम, जाखम, मोरल, चाप, अनस और पनाम माही की सहायक नदियां है|
माही नदी को वायु पुराण में महाती के नाम से जाना जाता था।

माछू नदी

इस नदी का उद्गम स्थल मडला पहाड़ियां है।
यह नदी 2,515 वर्ग किलोमीटर के बेसिन का निर्माण करती है|
इस नदी की कुल लम्बाई 130 किलोमीटर है।

हिरण नदी

इस नदी का उद्गम स्थल गिर के जंगल की सासा पहाड़ियां है।
इस नदी का जल निकासी बेसिन 40 किमी है।
यह नदी गिर के जंगल को हरा भरा बनाती है

रूपेन नदी

इस नदी का उद्गम स्थल गुजरात के पश्चिमी क्षेत्र में तारंगा पहाड़ियां है।
इस नदी का 2,500 वर्ग किमी का जलग्रहण क्षेत्र है।
पुष्पावती और खारी इस नदी की सहायक नदी हैं।

किम नदी

इस नदी का उद्गम स्थल सापुतारा की पहाड़ियों के बीच है|
यह नदी 107 किलोमीटर का बेसिन बनाती है।
तुक्की और घण्टा इस नदी की प्राथमिक शाखा हैं।
अपने बेसिन के कारण यह गुजरात की मुख्य नदी है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :