मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल मैदान | Sport Stadium in MP

0
sport-stadium-in-mp
sport-stadium-in-mp

परिचय Sport Stadium :

Sport Stadium : मध्य प्रदेश भारत के उन राज्यों में शुमार है, जहाँ दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं जहाँ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल  प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। मध्य प्रदेश कई खेलो के लिए एक घर जैसा है, जहाँ कई खेल राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते हैं और यह खेल स्थल अच्छी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मध्य प्रदेश के कुछ लोकप्रिय खेल स्थलों ( Sport Stadium ) के नाम  नीचे दिए गए है।

होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर :

  • होलकर क्रिकेट स्टेडियम, जिसे पहले महारानी उषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाता था, जो कि मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।
  • 2010 में, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इसका नाम बदलकर होलकर राजवंश के नाम पर इसका नाम रखा।
  • तब से यह इसी नाम से लोकप्रिय है , होलकर क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
  • यह मैदान रणजी ट्रॉफी में राज्य के अधिकांश घरेलू मैचों की मेजबानी करता है।
  • इस स्टेडियम पर कई एकदिवसीय मैच भी हो चुके है।
  • इस मैदान पर मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 15 अप्रैल 2006 को खेला गया था।
  • इसी स्टेडियम पर वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में 219 रन बनाये थे।
  • साथ ही इस मैदान पर कई आईपीएल मैचो का आयोजन हुआ था।

कप्तान रूप सिंह स्टेडियम, ग्वालियर :

  • 1978 में स्थापित, कप्तान रूप सिंह स्टेडियम, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है |
  • जिसमे लगभग 45,000 दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकते है।
  • कप्तान रूप सिंह स्टेडियम मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के स्वामित्व में है और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इसे संचालित किया जाता है।
  • इस स्टेडियम का नाम महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह, हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद के भाई के नाम पर रखा गया है।
  • यह शुरुआत में एक हॉकी स्टेडियम था और फिर 1988 में इसे क्रिकेट मैदान में बदल दिया गया।
  • इस मैदान में फ्लड लाइट्स भी हैं और दिन-रात के मुकाबलों की मेजबानी की है।
  • यह स्टेडियम 10 से अधिक वनडे क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर चूका है।
  • इस मैदान पर पहला वनडे भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 जनवरी 1988 को खेला गया था।
  • इसी मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था और कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में एक पवेलियन विशेष रूप से उनके नाम पर रखा गया है।

नेहरू स्टेडियम, इंदौर :

  • नेहरू स्टेडियम एक क्रिकेट स्टेडियम है जिसे इंदौर में 1964 में स्थापित किया गया था |
  • जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 25,000  की है।
  • नेहरू स्टेडियम इंदौर नगर निगम के स्वामित्व में संचालित है।
  • नेहरू स्टेडियम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी की है।
  • स्टेडियम में आखरी मैच 31 मार्च 2001 को खेला गया था
  • जिसमें सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पुरे किये थे और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे ।

ऐशबाग स्टेडियम, भोपाल :

  • ऐशबाग स्टेडियम 10,000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक फील्ड हॉकी स्टेडियम है।
  • यह स्टेडियम मध्य प्रदेश सरकार के स्वामित्व में है।
  • ऐशबाग स्टेडियम भोपाल बादशाहों टीम का  विश्व हॉकी सीरीज में घरेलू मैदान है।
  • यह स्टेडियम कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है।
  • जिसमे से ओबैदुल्ला गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है जो हर साल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है।
  • 2014 में, इस स्टेडियम ने चौथी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2014 के फाइनल मैच की मेजबानी की, जो कि असम और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया था।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :