मध्य प्रदेश में खेल पुरस्कार | Sports award in mp

0
sports-award-in-mp
sports-award-in-mp
sports award mp मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न खेलों  को बढावा देने के उद्देश्य से कई पुरुस्कारो की घोषणा की गई है और इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है। ये पुरस्कार खेल में पात्रता और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। जो कि इस प्रकार है | sports award mp:

एकलव्य पुरस्कार :

  • यह पुरस्कार जूनियर खिलाड़ियों को भविष्य में अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1997 में की गई थी |
  • इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। जो कि पिछले पांच वर्षों से खेल में सक्रिय रूप से शामिल है |
  • खिलाडी ने पिछले दो वर्षों तक किसी भी राज्य या राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम में भाग लिया है और ट्रॉफी जीती हो और वह खिलाडी इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • पुरस्कार  के रूप में खिलाडी को एक शील्ड , 10000  की नकद राशि , प्रमाणपत्र, टाई और ब्लेज़र जाता दिया है ।
  • प्रत्येक वर्ष अधिकतम 10 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

विश्वामित्र पुरस्कार :

  • यह पुरस्कार उन कोचों को दिया जाता है |
  • जिन्होंने किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिछले पांच वर्षों में न्यूनतम 2 स्वर्ण या 4 रजत या 6 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशिक्षित किया हो |
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1994 में की गई थी |
  • इस श्रेणी के लिए पुरस्कार के रूप में एक शील्ड, 20000 रु की नकद राशी , ब्लेज़र और टाई दी जाती है।

विक्रम पुरस्कार :

  • यह पुरस्कार विभिन्न खेल श्रेणियों में राज्य के वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के लिए पात्रता मानदंड एकलव्य पुरस्कार के समान ही है।
  • पुरस्कार की शुरुआत 1990 में की गई थी |
  • इस श्रेणी के लिए पुरस्कार के रूप में एक शील्ड, 20000 रु की नकद राशी , ब्लेज़र और टाई दी जाती है।

विशेष पुरस्कार :

  • सम्मान और प्रेरणा देने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को राज्य सरकार द्वारा एक विशेष पुरस्कार भी दिया जाता है।
  • जो की उसके असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है |
  • इन पुरस्कारों के अलावा, खेलो के विकास में विशेष योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाता है
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की शुरुआत 2014 में की गई थी |
  • राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रभाष जोशी अवार्ड भी मप्र सरकार द्वारा दिया जाता है
  • प्रभाष जोशी अवार्ड की शुरुआत 2013 में की गई थी ।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :