गाँधी जयंती के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | Fact About Gandhi Jayanti

0
fact-about-gandhi-jayanti
fact-about-gandhi-jayanti

गाँधी जयंती के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :

गाँधी जयंती (Gandhi Jayanti) भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मनाई जाती है महात्मा गांधी भारत की आजादी के जननायक थे जिन्होंने अहिंसा के दम पर भारत को आजादी दिलाई तो आइये जानते है महात्मा गांधी के बारे में …..

Fact About Gandhi Jayanti :

  1. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था।
  2. महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।
  3. उनकी माता का नाम पुतली बाई था |
  4. उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा बाई गाँधी था |
  5. महात्मा गांधी और कस्तूरबा बाई गाँधी के चार पुत्र हरिलाल , मणि लाल , रामदास और देवदास थे |
  6. इनको बापू और राष्ट्रपिता  के उपनाम से भी बुलाया जाता है।
  7. वह पेशे से वकील थे |
  8. महात्मा गांधी की  मात्र भाषा गुजराती थी |
  9. गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कुल राजकोट से शिक्षा गृहण की थी |
  10. महात्मा गांधी अपने परिवार में सबसे छोटे थे , उनके दो भाई और एक बहन थी |
  11. देश की स्वतंत्रता में उनके द्वारा दिए गए योगदान को भूला नही जा सकता।
  12. बापू को हमेशा शांति, अहिंसा और सच्चाई के रुप में जाना जाता है।
इसे भी पढ़े – राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about national youth day
  1. माधव देसाई उनके निजी सचिव थे |
  2. दिल्ली के राजघाट महात्मा गांधी का समाधि स्थल है।
  3. गाँधी जयंती के अवसर पर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाती  है।
  4. 5 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गाँधी जयंती को अहिंसा के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में भी घोषित किया गया है।
  5. महात्मा गांधी के नेतृत्व कई आंदोलन  हुए , जिनमे से  पहला आंदोलन 1919 में जलियावाला बाग कांड के विरोध में आंदोलन हुआ था।
  6. उसके बाद गांधी जी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की  इस आंदोलन को दांडी यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह यात्रा 26 दिनों तक चली थी। जो 12 मार्च 1930 को शुरु होकर 6 अप्रैल 1930 को दांडी के एक तटीय गांव में समाप्त हुई थी।
  7.  महात्मा गांधी द्वारा “सत्याग्रह आंदोलन” की तरह कई अन्य आन्दोलन किए गए थे, 1942 में “भारत छोड़ो आंदोलन” या “भारत अगस्त आंदोलन” भी थे ।
  8. इन्ही गतिविधियों के कारण, उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा ।
  9. गाँधी जी का सबसे प्रेरणादायक उद्धरण  है “खुद को जानना है तो दूसरों की सेवा में डूब जाओ।”
  10. वे हमेशा कहते थे कि अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है जिसके आधार पर समाज का बेहतर निर्माण किया जा सकता है |
  11. वे हमेशा से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करते थे |
  12. “आज़ादी का कोई मतलब नहीं, यदि इसमें गलती करने की आज़ादी शामिल न हो” – महात्मा गांधी

महात्मा गांधी  के द्वारा चलाये गये प्रमुख आन्दोलन :

  1. चम्पारण सत्याग्रह  – 1917
  2. खेड़ा सत्याग्रह – 1918
  3. अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन – 1918
  4. खिलाफत आन्दोलन – 1920
  5. असहयोग आंदोलन – 1920
  6. नमक आंदोलन (सविनय अवज्ञा आंदोलन) – 1930
  7. भारत छोड़ो आंदोलन – 1942

देश में अनेक ऐसी जगह है जहाँ बापू की स्मृति  को संजो कर रखा गया है :

  1. कीर्ति मंदिर एंड म्यूजियम ,पोरबंदर
  2. राष्ट्रिय गाँधी म्यूजियम , राजघाट
  3. मणि भवन गाँधी संग्रहालय , मुंबई
  4. साबरमती आश्रम , अहमदाबाद
  5. मगन संग्रहालय  ,वर्धा

महात्मा गांधी के एकादश व्रत :

  • सत्य
  • अहिंसा
  • ब्रह्मचर्य
  • अस्वाद
  • अपरिग्रह
  • स्वदेशी
  • अभय
  • अस्पृश्यता
  • वर्णाश्रम
  • सहिष्णुता
  • शारीरिक श्रम

महात्मा गांधी के प्रमुख विचार :

  • करो या मरो।
  • किसी की मेहरबानी माँगाना, अपनी आजादी बेचना है।
  • आप मुझे बेडियों से जकड़ सकते हैं, यातना भी दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप कदापि मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
  • कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है।
  • अंग्रेजो भारत छोड़ो |
  • सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।
  • जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।
  • जहाँ पवित्रता है, वहीं निर्भयता है।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :