भारतीय रेलवे के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | Fact About Indian Railway

0
fact-about-indian-railway
fact-about-indian-railway

भारतीय रेलवे के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

Fact About Indian Railway : विवेक एक्सप्रेस भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी  है, 1905 में भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना की गई थी , भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है |

Fact About Indian Railway :

  1. भारत में रेल लाइन बिछाने का श्रेय लार्ड डलहौजी को जाता  है |
  2. भारत में 18 रेलवे जोन तथा 67 रेलवे डिवीजन  हैं |
  3. भारतीय रेलवे का स्थायी शुभंकर भोलू हैं जो गार्ड के रूप में गज, हरी बत्ती वाली लालटेन उठाए हुए है |
  4. भारत में सबसे पहली ट्रेन  16 अप्रैल, 1853 को, मुम्बई एवं ठाणे के मध्य चली थी |
  5. 1825 ई., इंग्लैंड में विश्व में प्रथम रेल चली थी |
  6. विवेक एक्सप्रेस भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी  है |
  7. 1905 में भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना की गई थी |
  8. भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है |
  9. 1971 में भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण  हुआ |
  10. पैरंबूर (चेन्नई) इंटीग्रल कोच फैक्टरी  है |
  11. हुसैनपुर (कपूरथला) में रेलवे कोच फैक्टरी  है |
  12. भारतीय रेलवे में लगभग 13.28 लाख नियमित कर्मचारी हैं |
  13. भारत में कर्मचारियों की भर्ती हेतु कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं |
  14. भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आमदनी का जरिया माल भाड़ा हैं |
  15. इंडियन रेलवे का प्रशासन व संचालन रेलवे बोर्ड पास हैं |
  16. भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में चौथा स्थान है |
  17. भारतीय रेल नेटवर्क का एशिया में दूसरा स्थान है |
  18. इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई में रेल सेवा आयोग के मुख्यालय है |
  19. समझौता व थार एक्सप्रेस , भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी है |
  20. खड़गपुर (पश्चिमी बंगाल) भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म  है |
भारत के वायुयान, जलयान निर्माण कारखाने | Air planes and Ship building Factories in India
  1. रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई 1.676 मीटर होती है |
  2. बारामूला उत्‍तर भारत का सुदूरतम रेलवे स्‍टेशन  है |
  3. कन्‍याकुमारी भारत का दक्षिणतम रेलवे स्‍टेशन है |
  4. ओखा भारत का पश्चिमतम रेलवे स्‍टेशन  है |
  5. लीडो भारत का सबसे पूर्वी रेलवे स्‍टेशन है |
  6. हबीबगंज (भोपाल मण्‍डल) भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम आईएसओ 9001-2000 सर्टिफिकेट प्राप्‍त करने वाला रेलवे स्‍टेशन है |
  7. हावड़ा भारत में सर्वाधिक प्‍लेटफार्मों वाला रेलवे स्‍टेशन है जिनकी संख्या 26 है |
  8. 1925  में भारत में प्रथम विद्युत रेल चली  थी |.
  9. भारत में भूमिगत रेल कोलकाता, दिल्ली व बंगलुरू में चलती हैं |
  10. डेक्कन क्वीन विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी  है |
  11. फेयरी क्वीन कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन  है |
  12. मुम्‍बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस भारत का व्‍यस्‍ततम उपनगरीय रेलवे स्‍टेशन है |
  13. हावड़ा भारत का व्‍यस्‍ततम मेनलाइन रेलवे स्‍टेशन है |
  14. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक रेल लाइन  है |
  15. पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला से कोंकण रेलमार्ग  होकर गुजरता है |

इसे भी पढ़े :