मिसाइल मैन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about missile man | Dr. APJ Abdul Kalam

0
fact-about-missile-man
fact-about-missile-man

मिसाइल मैन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :

missile man : संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन,  विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया गया हैं. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक , दार्शनिक , इंजिनियर के साथ साथ एक अच्छे इन्सान भी थे .उनकी जीवनी अनेक लोगो के लिए प्रेरणा स्त्रोत है डॉ. कलाम ने हमेशा ज्ञान और शिक्षा के माध्यम से छात्रो से जुड़े रहने की कोशिश की इतने सारी उपलब्धियां होने के बावजूद डॉ. कलाम ने हमेशा  एक आम आदमी की तरह अपना जीवन यापन किया . तो आइये जानते है डॉ. कलाम  के बारे में …….

fact about missile man :

  1. डॉ. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में हुआ था |
  2. इनका पूरा नाम डॉ. अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था |
  3. लोग उन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जानते है |
  4. वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे |
  5. अब्दुल कलाम का मानना था की भारत का नौजवान ही भारत का भविष्य है|
  6. उनके जन्म दिन के अवसर पर  स्कूलो व् अन्य शेक्षणिक संस्थानों में कई प्रतियोगिता, कार्यक्रम या भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है|
  7. बैलिस्टिक मिसाइल और अंतरिक्ष रॉकेट प्रौद्योगिकी के विकास पर उनके काम के लिए उन्हें मिसाइल मैन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है।
  8. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जैसी संस्थाओ में कार्य करके इन संस्थानों को नई ऊचाईयां प्रदान की |
  9. साल 1981 में, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था |
  10. साल 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था |
  11. बाद में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
  12. उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 को एक लेक्चर के दौरान शिलोंग में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :