भारत की प्रमुख नदियाँ – महत्वपूर्ण तथ्य | Important Fact of India Rivers

0
important-fact-of-india-rivers
important-fact-of-india-rivers

सिंधु नदी (Rivers) को इंडस नदी (Rivers) भी कहा जाता है| नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है | सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है|सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किलोमीटर है तथा यह भारत में 992किलोमीटर लंबी है|प्रमुख सहायक नदियां झेलम, चेनाव, रावी, व्यास एवं सतलज है|

झेलम नदी :

  •   झेलम नदी (Rivers) का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नाम का स्थान से हुआ है|
  •   वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है तथा चेनाव नदी (Rivers) में मिल जाती है|
  •   झेलम नदी (Rivers) की कुल लंबाई 724 किलोमीटर है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किलोमीटर है|

ब्यास नदी :

  •  इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुंड से हुआ है |
  •  इसकी कुल लंबाई 470 किलोमीटर तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है |

चिनाब नदी :

  •  चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती है|
  • यह पीरपंजाल के समांतर बहते हुए किश्तवार के निकट पीरपंजाल में गहरा गार्ज बनाती है|
  • भारत में चिनाब नदी की लंबाई 1180 KM है|
  • पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती|

रावी नदी :

  •  रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है |
  •  पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चिनाब नदी में मिल जाती है|
  •  इस नदी की लंबाई 720 किलोमीटर है|

सतलज नदी :

  •  सतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट हर राक्षसताल से हुआ है|
  •  यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में चिनाब नदी में मिल जाती है|
  • भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 KM है |
  •  प्रसिद्ध भाखड़ा- नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है|

गंगा नदी :

  •  गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है|
  •  अलकनंदा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है|
  •  इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है |
  •  गंगा नदी दक्षिण पूर्व की ओर बढते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है|
  •  बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है|
  •  गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है
  •  भारत में इसकी लंबाई 2510 किलोमीटर है|

ताप्ती नदी  :

  •  इस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास हुवा है|
  • ताप्ती नदी पश्चिम की ओर नर्मदा नदी के सामानांतर बहती हुई गुजरात में सूरत के निकट खम्बात की कड़ी में गिरती है|
  • इस नदी की लम्बाई 724 कीमी है|

महानदी :

  • महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित सिंघवा पहाड़ी से होता है|
  • यह नदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य में 857 किलोमीटर बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है|
  • इस नदी पर उड़ीसा राज्य में प्रसिद्ध हीराकुंड बांध बना है|

गोदावरी नदी :

  •  इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है |
  •  गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 1465 किलोमीटर है|
  • अपने विशाल आकार के कारण इस नदी को दक्षिण की गंगा एवं वृद्ध गंगा के नाम से जाना जाता है|
  • यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है|

कृष्णा नदी :

  •  कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर निकट एक झरने से निकलती है |
  •  यह महाराष्ट्र कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में बहते हुए विजयवाड़ा के निकट विभिन्न शाखाओं में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है |
  •  इस नदी की लंबाई 1400 किलोमीटर है |
  • कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना तथा श्री शैलम परियोजना निर्मित है |

कावेरी नदी :

  •  कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले में स्थित ब्रह्मागिरी की पहाड़ियों से हुआ है |
  •  यह नदी 800 किलोमीटर दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है |
  •  कावेरी नदी में प्रसिद्ध शिवसमुद्रम जलप्रपात स्थित है |

क्षिप्रा नदी :

  •  क्षिप्रा नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी पहाड़ी से निकलती है|
  •  इस नदी के किनारे उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है |
  •  यहां प्रत्येक 12 वर्षों में कुंभ का मेला लगता है|

माही नदी :

  •  इस नदी का उद्गम अरावली पर्वत श्रंखला से होता है|
  •  यह गुजरात में खम्बात की खाड़ी में गिरती है|
  •  यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है|

साबरमती नदी :

  •  साबरमती राजस्थान के उदयपुर में अरावली पर्वत श्रंखला से निकलती है |
  •  खंभात की खाड़ी में मिल जाती है|
  •  इस नदी के किनारे अहमदाबाद , गांधीनगर बसे हुए हैं|
Logic-Guru Quiz Competition हेतु निचे लिखे प्रश्नों के उत्तर Comment Box में दीजिए |
Q1.  नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहा है ?
Q2. मध्यप्रदेश की गंगा किस नदी को कहा जाता है ?

Watch Video on Youtube – Logic-Guru