international womens day | कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत जानिए

0
international womens day
international womens day

international womens day | कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत जानिए :

वर्तमान समय में नारी शक्ति का कोई जवाब नही है आज हर क्षेत्र में नारी शक्ति पुरुषो से कदमताल कर रही है और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है तो आइये जानते है कि 8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international womens day) क्यों मनाया जाता है…

ऐसे हुई महिला दिवस की शुरुआत :

वर्ष 1908 में अमेरिका की न्यूयॉर्क शहर में वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए, काम के घंटे कम करने के लिए और बेहतर वेतनमान के लिए तकरीबन 15000 महिलाओं ने एक मार्च निकाला था। और इस मार्च में उन्हें सफलता हासिल हुई थी जिसके एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी की घोषणा के अनुसार 1909 में यूनाइटेड स्टेट्स में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को मनाया गया था।

क्यों 8 मार्च ही?

पहले विश्व युद्ध के दौरान 28 फरवरी 1917 को रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल की और इस हड़ताल के दौरान उन्होंने अपने पतियों का समर्थन भी हासिल कर लिया था और उन्हें युद्ध को छोड़ने के लिए राजी भी कर लिया था। जिसके बाद रूस के सम्राट निकोलस को अपना पद त्यागना पड़ा और साथ ही रूस की महिलाओं को मतदान का अधिकार भी प्राप्त हुआ। जैसा कि हम जानते है कि यह विरोध 28 फरवरी को किया गया था और 8 मार्च को यूरोप में महिलाओं ने पीस ऐक्टिविस्ट्स के समर्थन में रैलियां निकाली थी। इसी कारण से 8 मार्च को ही प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  1. 1909 में सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
  2. सबसे पहले1910 में clara zetkin (जर्मनी) नामक महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार रखा|
  3. पहली बार आस्ट्रिया डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में 19 मार्च 1911 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
  4. जिसे वर्ष 1913 में ट्रांसफर कर 8 मार्च कर दिया गया |
  5. 1975 से इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने मनाना शुरू किया।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :