fact about bhojpur mp | विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

0
fact about bhojpur mp
fact about bhojpur mp

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (fact about bhojpur mp) :

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 32 किलोमीटर की दूरी पर भोजपुर नामक स्थान है भोजपुर रायसेन जिले में आता है भोजपुर में विशाल शिव मंदिर बना है इस मन्दिर में स्थित भगवान शिव का शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी (fact about bhojpur mp) है जो कि इस प्रकार है….

fact about bhojpur mp :

  1. भोजपुर भोपाल से 32 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है|
  2. रायसेन जिले में भोजपुर आता है|
  3. भोजपुर की पहाड़ी पर एक विशाल और अद्भुत शिव मंदिर स्थित है।
  4. परमार वंश के प्रसिद्ध राजा भोज द्वारा 1010 ईस्वी से 1055 ईस्वी के बीच इस मन्दिर का निर्माण किया गया था।
  5. यह मंदिर 35 मीटर (115 फीट) लंबे, 25 मीटर (82 फीट) चौड़े तथा 4 मीटर (13 फीट) ऊंचे चबूतरे पर खड़ा है।
  6. भोजपुर के इस मन्दिर को अपने शिवलिंग के कारण उत्तर भारत का सोमनाथ भी कहा जाता है।
  7. मन्दिर में स्थित शिवलिंग चिकने लाल बलुआ पाषाण से बना हुआ है|
  8. इस शिवलिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एक ही पत्थर से बनाया गया है|
  9. भोजपुर के इस शिवलिंग को विश्व का सबसे बड़ा पुराना शिवलिंग माना जाता है।
  10. इस शिव मन्दिर की कुल ऊंचाई आधार सहित 12 मीटर है अर्थात 40 फीट से अधिक है|
  11. मन्दिर में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 2.3 मीटर (7.5 फीट) और इसका व्यास 2 मीटर (5.8 फीट) है।
  12. मन्दिर का शिवलिंग 21.5 फीट चौड़े वर्गाकार आधार (पत्थर) पर स्थित है।
  13. इसके गर्भगृह के दरवाजों पर गंगा और यमुना देवियों की मूर्तियां लगी हैं।
  14. मंदिर में प्रवेश करने के लिए पश्चिम दिशा में सीढ़ियां हैं।
  15. पूरा मन्दिर 40 फीट वाले चार विशाल स्तम्भों पर स्थित हैं।
  16. इन स्तंभो पर राम-सीता, शिव-पार्वती, ब्रह्मा-सरस्वती एवं विष्णु-लक्ष्मी की मूर्तियां स्थित हैं।
  17. मंदिर की बाहरी दीवारो पर यक्षों की मूर्तियां भी स्थित हैं।
  18. मन्दिर का प्रवेशद्वार अति विशाल है जिसकी ऊंचाई वर्तमान के भारत में स्थित मंदिरो में सबसे विशाल है।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :