famous painter of India | भारत के प्रमुख चित्रकार की सूची

0
famous painter of India
famous painter of India

भारत के प्रमुख चित्रकार (Famous painter of India) :

भारत में ऐसे कई चित्रकार हुए हैं, जिन्होंने अपनी आकर्षक चित्रकारी से पूरी दुनिया को सम्मोहित कर लिया है इस पोस्ट में भारत के प्रमुख चित्रकारो जैसे एम.एफ.हुसैन, अमृता शेरगिल की सूची (Famous painter of India) दी है…..

Famous painter of India :

भारतीय चित्रकला और संस्कृति का इतिहास काफी विविध रहा है। जहाँ अजंता और एलोरा की गुफाओं में प्राचीन दिनों को गुफा में चित्रों के माध्यम से अंकित किया है। भारतीय इतिहास में भित्ति चित्रों और लघुचित्रों का इतिहास अति प्राचीन रहा है जिसके प्रमाण हमे अलग अलग स्थानों पर देखने को मिल जाता है|

भारत में प्राचीन काल से ही कला एवं संस्कृति को महत्व दिया है जिसके कारण अनेक कला एवं संस्कृति का जनक भारत बना| इसी कड़ी में चित्रकारी को अत्यधिक महत्व दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप भारत में अनेक प्रसिद्ध चित्रकार हुए, जिन्होंने इस कला को दुनिया भर में मशहूर किया है और पूरी दुनिया इन्हें उनके नामो से जानती है।

भारत में ऐसे कई चित्रकार हुए हैं, जिन्होंने अपनी आकर्षक चित्रकारी से पूरी दुनिया को सम्मोहित कर लिया है फिर चाहे वह भारत के पिकासो कहे जाने वाले एमएफ हुसैन हों या फिर राजा रवि वर्मा हों या फिर आर के लक्ष्मण |

हर एक का अपना अलग ही योगदान है चित्रकारी में तो आइये जानते है भारत के प्रमुख चित्रकार कौन है :

  1. राजा रवि वर्मा ( आधुनिक चित्रकला के जनक , शकुन्तला वियोग चित्र के चित्रकार)
  2. मकबूल फ़िदा हुसैन ( प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार , ढोलकिया चित्र के चित्रकार)
  3. अमृता शेरगिल (नारी समस्या का चित्रण )
  4. गगनेन्द्रनाथ टैगोर ( प्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार , कल्कि अवतार चित्र के चित्रकार)
  5. नन्द लाल बोस (भारतीय पौराणिक कथाओं, गांवों और महिलाओं के विषय)
  6. मंजीत बावा (चित्रो में प्रकृति सूफी और भारतीय धर्म की झलक )
  7. ललिता लाज़मी
  8. जाहर दासगुप्ता
  9. उस्ताद मंसूर ( बाज चित्र के चित्रकार)
  10. अबनिंद्र नाथ टैगोर (आधुनिक भारतीय चित्रकला के पितामह)
  11. आर के लक्ष्मण (प्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार )
  12. तैयब मेहता
  13. बिनोद बिहारी मुखर्जी
  14. के० जी० सुब्रामण्यन्
  15. सैयद हैदर रज़ा
  16. सतीश गुजराल
  17. के० शंकर पिल्लई (व्यंग्य चित्रकार )
  18. मारियो मिरांडा ( व्यंग्य चित्रकार )
  19. जामिनी रॉय (कालीघाट की पेंटिंग)
  20. असित कुमार हल्दर (सह अस्तित्व)
  21. रविन्द्र नाथ टैगोर (नारी चित्र के चित्रकार)

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :