भाषाओ के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :
Fact about Languages प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी एक महत्व पूर्ण विषय है जिसके अंतर्गत भाषाओ के बारे में ज्ञान होना अतिआवश्यक है इस पोस्ट में भाषा और उससे सम्बंधित तथ्य को बताया गया है
Fact about Languages
- केन्द्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक अधीनस्थ कार्यालय है, की स्थापना किस वर्ष में की गई थी - 1969
- हिन्दी की विशिष्ट बोली ‘ब्रजभाषा’ किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है ? - काव्यभाषा
- भारतवर्ष में हिन्दी को किस वर्ग में रखा जाता है ? - राजभाषा
- भारत के संविधान द्वारा निर्धारित सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की राजभाषा है …. - अंगे्रजी
- अधिकतर भारतीय भाषाओ का विकास किस लिपि से हुआ ? - ब्राही लिपि
- जम्मू और कश्मीर की राजभाषा है। - उर्दू
- संविधान के अनुच्छेद 351 में किस विषय का वर्णन है ? - हिन्दी के विकास के लिए निदेश
- ब्रजभाषा है ? - पश्चिम हिन्दी
- हिन्दी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है ? - शोरसेनी
- भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ ?- आन्ध्र प्रदेश
- बघेली बोली का संबंध किस उपभाषा से है ? - पूर्वी हिन्दी
- भारतीय संविधान की 8वी अनुसूची में शामिल भाषाओ की संख्या है - 22
- हिन्दी की आदि जननी है ? - संस्कृत
- कौन सी भाषा भारोपीय परिवार की भाषा नही है ? - मलयालम
- शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली पहली भाषा कौन सी है। - तमिल
- शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली अन्य भाषाएँ है…. - संस्कृत, कन्नड़, तेलुगू, उड़िया और मलयालम
- 1950 में भारतीय संविधान की स्थापना के समय मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या कितनी थी - 14
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की 2011 की रिपोर्ट के अनुसार पहचान योग्य मातृ भाषाओं की संख्या है…. - 234
- शास्त्रीय तमिल केन्द्रीय संस्थान कहाँ स्थित है। - चैन्नई
- भारतीय भाषा संस्थान कहाँ स्थित है। - मैसूर, कर्नाटक










