काल एवं उसके भेद | Kaal Evm Uske Bhed

0
kaal-evm-uske-bhed
kaal-evm-uske-bhed

काल की परिभाषा :

Kaal Evm Uske Bhed : क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने या करने का समय का ज्ञान होता है उसे ‘काल’ कहा जाता है।
उदाहरण : 
  1. प्रदीप गीता पढ़ता है।
  2. दीपक पढ़ रहा है।
  3. रमेश आल भोपाल जाएगा।
  4. बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।
  5. राम खा रहा है।

काल के भेद / Kaal Evm Uske Bhed :

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्य कल

1. वर्तमान काल :

क्रिया के जिस रूप में किसी काम के वर्तमान में चलने का ज्ञान हो उसे वर्तमान काल कहते हैं। इस काल में वाक्यों के अंत में ता , ती , ते , है , हैं आते हैं । क्रियाओं के होने की निरन्तरता को ही वर्तमान काल कहा जाता हैं।

उदाहरण :
  1. श्याम अभी-अभी आया है।
  2. आज वर्षा हो रही है।
  3. रामचरण गाता है।

वर्तमान काल के भेद :

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. तात्कालिक वर्तमान काल
  6. संभाव्य वर्तमान काल

2. भूतकाल :-

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का ज्ञान होता है उसे भूतकाल कहते हैं। अथार्त क्रिया के जिस रूप से कार्य के समाप्त होने का पता चलता उसे भूतकाल कहते हैं। इसकी पहचान में वाक्यों के अंत में था , थे , थी आदि से आते है।
उदाहरण :
  1. दीपक इंदौर गया था।
  2. पहले मैं धार में पढ़ता था।
  3. कृष्ण ने कंस का वध किया था।
  4. नाना जी किस्से सुना रहे थे।
  5. वह खाना खा चूका था।
भूतकाल के प्रकार :
  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  7. समयकालीन भूतकाल

3. भविष्य काल :

क्रिया के जिस रूप से क्रिया के आने वाले समय में पूरा होने का पता चलता हो उसे भविष्य काल कहा जाता हैं। इस काल के वाक्यों के अंत में गा , गे , गी आदि आते हैं।

उदाहरण :
  1. मैं कल कॉलेज जाउँगा।
  2. चाय कुछ देर में बन जायेगा।
  3. अभिषेक देर तक पढ़ेगा।
  4. वह मिठाई लायेगा।

भविष्य काल के भेद :

  1. सामान्य भविष्य काल
  2. संभाव्य भविष्य काल
  3. हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :