विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य || fact about world earth day

0
fact-about-world-earth-day
fact-about-world-earth-day

विश्व पृथ्वी दिवस :

world earth day : हर वर्ष  22 अप्रैल को पूरी दुनिया भर में पृथ्वी दिवस (world earth day) मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने की प्रेरणा अमरीकी सिनेटर गेलार्ड नेलसन से मिली। जिन्होंने ने सबसे पहले  अमरीकी औद्योगिक विकास के कारण हो रहे पर्यावरणीय दुष्परिणामों पर अमरीका और विश्व  का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।

    • इस समस्या के समाधान  के लिये उन्होंने असंगठित अमरीकी समाज को संगठित किया, और विरोध प्रदर्शन एवं जन आन्दोलनों के लिये एक मंच  उपलब्ध कराया। यह मंच उन लोगो के लिए जीवनदायी हवा के झोंके के समान था जो सान्टा बारबरा तेल रिसाव, कीटनाशकों, अनुपचारित सीवर, प्रदूषण फैलाती फैक्ट्रियों और पावर प्लांटों, नगरीय कचरे तथा खदानों से निकले बेकार मलबे के जहरीले ढ़ेर, जैवविविधता की हानि तथा विलुप्त होती प्रजातियों के लिये लम्बे अरसे से संघर्ष कर रहे थे । वे सभी लोग इस अभियान से जुड़े। देखते ही देखते पर्यावरण चेतना का अभियान पूरे अमरीका जन चेतना के रूप में फैल गया और तकरीबन दो करोड़ से अधिक  लोग इस आन्दोलन से जुड़ गए। वर्ष 1970 में आरम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के लोगो द्वारा मनाया जाता  हैं। और इस आन्दोलन में दुनिया भर में प्रबुद्ध समाज, स्वैच्छिक संगठन, पर्यावरण-प्रेमी और सरकार जोर शोर से भाग लेते भाग लेते हैं और लोगो को  पृथ्वी की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाई जाती है ।
    • प्रत्येक वर्ष जब विश्व पृथ्वी दिवस (earth day) मनाया जाता है तो उस वर्ष के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है और उसी के आधार पर वर्ष भर पृथ्वी को बचाने का कार्य किया जाता है |

बीते वर्षो कि कुछ थीम

  1. जलवायु कार्यवाई – 2020
  2. अपनी प्रजातियों की रक्षा कैसे करे – 2019
  3. प्लास्टिक प्रदुषण का अंत – 2018
  4. पर्यावरण और वायु साक्षरता – 2017
  5. धरती के लिए पेड़ – 2016
  6. जल अद्भुत विश्व – 2015
  7. हरे शहर – 2014
  8. जलवायु परिवर्तन का चेहरा – 2013
  9. धरती को संगठित करना – 2012
  10. वायु को साफ करे – 2011
  11. कम करो – 2010

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :