संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about united nations

0
fact-about-united-nations

संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

fact about united nations : दुसरे विश्व युध्ह के बाद जापान के आत्मसमर्पण के पहले 26 जून को 51 देशों ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये. और यह घोषणा पत्र 24 अक्टूबर 1945 से प्रभावी हो गया था इस घोषणा पत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य तथा गठन की परिभाषा दी गई है. जिसमे इंगित किया गया था कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्माण का उद्देश्य विश्व में चल रहे संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान करना है . और विश्व राजनीति का संचालन बल और हिंसा को दूर रखकर सहयोग और सह-अस्तित्व के आधार पर होना चाहिए |

fact about united nations :

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी |
  2. इसके वर्तमान में सदस्य देशों की संख्या 193 है |
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के रूप में एंटोनियो गुटेरेस कार्यरत हैं |
  4. संयुक्त राष्ट्र संघ के आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी, स्पेनिश, मैंडरिन और रसियन है |
  5. इसके महासभा ,आर्थिक ,सामाजिक परिषद्,अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय,सचिवालय ,विशिष्ट एजेंसियाँ प्रमुख अंग है|

संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्माण का उद्देश्य

  1. विश्व भर में सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय शांति बहाल करना.
  2. समान अधिकारों एवं जनता के स्वनिर्धारण के सिद्धातों के आधार पर देशों के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध का विकास करना.
  3. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक-सामाजिक संस्कृति और मानवीय समस्याओं के निराकरण तथा मानवाधिकारों व मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति निष्ठा के संवर्धन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना.
  4. इन सामूहिक लक्षणों की प्राप्ति में राष्ट्रों के क्रियाकलाप में सहमति बनाने वाले केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाना.

united nations - संयुक्त राष्ट्र संघ के सात सिद्धांत

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों की संप्रभुता समान है |
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वीकृत किये गये चार्टर के सभी उत्तरदायित्वों का स्वेच्छा से पालन करना |
  3. अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जायेगा |
  4. सभी सदस्य देश के द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जायेगा जिससे कि अन्य देशों की प्रादेशिक अखंडता पर आँच न आये.
  5. सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्र संगठन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएँगे तथा ऐसे देश को किसी प्रकार की सहायता प्रदान नहीं करेंगे जिसके विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संगठन कोई कार्रवाई कर रहा होगा.
  6. संयुक्त राष्ट्र संघ इस बात का प्रयास करेगा कि जो देश संगठन के सदस्य नहीं है वे भी संगठन के सिद्धांतों अनुसरण करे.
  7. किसी भी देश के आंतरिक क्षेत्राधिकार में संयुक्त राष्ट्र संघ हस्तक्षेप नहीं करेगा.

इसे भी पढ़े :