इंटरपोल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about interpol

0
fact-about-interpol
fact-about-interpol

इंटरपोल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य 

fact about interpol : प्रथम विश्व-युद्ध के बाद यूरोप में अपराध व् अपराधियों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई  थी , जिनमे से कुछ अपराधीयो ने दुसरे  देशो में शरण के रखी थी , और नियमानुसार एक देश की पुलिस दूसरे देश की सीमा में प्रवेश नहीं कर  सकती थी इस स्थिती में ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए सन 1923 में आस्ट्रिया की राजधानी वियना में पुलिस अध्यक्ष  ने अपनी सरकार की अनुमति से कई देशों के पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और इन अपराधों की रोकथाम व् अपराधियों को पकड़ने में सहयोग करने के उद्देश्य से  20 देशों ने मिलकर एक संगठन की स्थापना की जिसे इंटरपोल के नाम से जाना जाता है आइये जानते है इंटरपोल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य ………

fact about interpol :

  1. इसका गठन 7 सितंबर 1923 को  किया गया था |
  2. इंटरपोल को The International Criminal Police Organization के नाम से भी जाना जाता है |
  3. शुरुआत में इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस आयोग’ के रूप में जाना जाता था |
  4. लेकिन इस संगठन को 1956 में “इंटरपोल” के नाम से जाना जाने लगा |
  5. इंटरपोल के वर्तमान समय में 192 सदस्‍य देश हैं |
  6. इंटरपोल का वर्ष 1923 में मुख्यालय वियेना में था
  7. जिसे बाद में  वर्ष 1989 में लियोन  स्थानांतरित  कर दिया गया था |
  8. इसमें सदस्य देश की  पुलिस आपस में  सहयोग करके अन्तरराष्ट्रीय अपराधियों को पकड़ती है |
  9. इसके पहले अध्यक्ष जोहान्न स्कोवर थे |
  10. भारत इंटरपोल का सदस्‍य वर्ष 1938 में  बना था |
  11. इंटरपोल के द्वारा अलग अलग आठ रंग लाल, नीला, हल्‍का नीला, हरा, पीला, काला, नारंगी और बैंगनी के नोटिस जारी किये जाते  हैं |
गुप्त काल में बने प्रमुख मंदिरो की सुची | List of temples built during Gupta period
  1. यह नोटिस को  इंटरपोल के  जनरल सेक्रेट्रिएट द्वारा जारी किये जाते  है ,
  2. नोटिस जारी होने के बाद  इस नोटिस को इंटरपोल की आधिकारिक भाषा अरबी, अंग्रेजी, फ्रेेंच, स्‍पेनिश में प्रकाशित किया जाता  है |
  3. लाल नोटिस जहाँ किसी अपराधी की गिरफ्तारी और उसके प्रत्‍याापर्ण के लिए जारी  होता है |
  4. गुमशुदा के बारे में सूचना देने के लिए पीले नोटिस को जारी किया जाता है |
  5. किसी व्यक्ति के बारे में अतिरिक्‍त सूचना देने या पाने के लिए नीले रंग के  नोटिस को  जारी किया  जाता है |
  6. कोई व्‍यक्ति जो अपराध कर चुका है और आशंंका है
  7. दूसरे देश में जाकर अपराध कर सकता है ऐसे व्यक्ति के बारे में सुचना देने के लिए हरा नोटिस जारी किया जाता है |
  8. किसी लाश की शिनाख्‍त न होने पर काले रंग का नोटिस  जारी किया जाता है |
  9. बैंगनी नोटिस जारी करने के पीछे उद्देश अपराध के तरीके, डिवाइस, अपराधियों द्वारा बचने के लिए उपयोग किये तरीकों के इस्‍तेमाल के लिए किया जाता है |
  10. इंटरपोल के सभी सदस्य देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करता है ताकि अंतरराष्ट्रीय अपराध से मुकाबला किया जा सके |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :