UNEP के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about UNEP

0
fact-about-unep
fact-about-unep

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (UNEP) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य 

fact about UNEP : संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अहम हिस्सा  UNEP है, इस संगठन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कार्य किये जाते  है। जून, 1972 में  मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के उप-परिणामसंयुक्त  UNEP की स्थापना की गयी थी। इस संस्था का मुख्य कार्यालय केन्या के नैरोबी में स्थित है। इसके अलावा 6 अन्य क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।

इस संगठन का मुख्य उद्देश्य मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले सभी मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना तथा पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी का संग्रहण, मूल्यांकन एवं पारस्परिक सहयोग का आदान-प्रदान करना है।

fact about UNEP

UNEP के कार्य

  1. यह संगठन पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं के तकनीकी एवं सामान्य निदान के लिए कार्य करता है।
  2. यह संगठन के द्वारा 1975 में  भूमंडलीय पर्यावरणीय निगरानी प्रणाली (जीईएमएस) को विकसित किया गया
  3. जो आंकड़ों के आधार पर विश्व के जलवायु परिवर्तनों, विश्व की पारिस्थितिक स्थिति, जल प्रदूषण तथा उष्णकटिबंधीय वनों से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध कराता हैं।
  4. GRID (भूमंडलीय संसाधन सूचना डाटाबेस) जिसे 1985 में स्थापित किया गया था के  द्वारा उपलब्ध आंकड़ों की उपयोगी सूचनाओं में बदला जाता है।
  5. आईआरपीटीसी(IRPTC) 100 देशों में कार्य करती है
  6. जो पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए खतरनाक सिद्ध होने वाले रसायनों पर सूचना उपलब्ध कराती है।
  7. UNEP द्वारा अति आवश्यक पर्यावरणीय सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र केंद्र (जेनेवा) तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय तकनीक केंद्र (ओसाका) की स्थापना की गयी है।

UNEP द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल

  1. पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय नियमों व आचारों को बनाने में UNEP की भूमिका बहुत ही महत्पूर्ण रही है।
  2. ओजोन परत की सुरक्षा के लिए 1985 में एक संधि को विएना सम्मेलन में स्वीकार किया गया।
  3. जिसे विएना संधि के नाम से जाना जाता है
  4. इस संधि में विकसित देशो द्वारा क्लोरोफ्लोरोकार्बन के उत्पादन में चरणबद्ध कटौती करने के समझौते को स्वीकार किया गया।
  5. खतरनाक कचरे के पारदेशीय संचलन तथा निपटान के लिए  बेसल संधि 1992 में  लागू की गई ।
  6. यह संधि विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों में किये जाने वाले कचरे के जमाव को रोकने का प्रयास करती है।
  7. UNEP द्वारा1992 में रियो डी जेनरो में हुए सम्मेलन जिसे  पृथ्वी सम्मेलन के नाम से भी जाता है ,  के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई ।
  8. इस सम्मेलन में एजेंडा 21 को स्वीकृत किया गया।
  9. पृथ्वी सम्मेलन के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक संवहनीय विकास आयोग की स्थापना की गई
  10. जो पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर निगरानी रखता है।
  11. जिसे यूनेप, यूएनडीपी एवं विश्व बैंक के द्वारा वित्तीय प्रबंधन प्राप्त है।
  12. UNEP के द्वारा  मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु संयुक्त राष्ट्र संधि (1994) को बनाया गया।
  13. 1994 में ही जलवायु परिवर्तन से सम्बन्धित संयुक्त राष्ट्र ढांचागत समझौता भी लागु हुआ ।
  14. संकटापन्न जंतुओं व पादपों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर रोक के लिए 1973 में  संधि को भी प्रस्तावित किया गया है।
  15. UNEP के द्वारा 1993 में  जैव-विविधता संधि लागू किया गया ।

इसे भी पढ़े :