| Concepts of National Income - INDIA |
राष्ट्रीय आय - National income :
राष्ट्रीय आय से तात्पर्य किसी देश में एक वर्ष के में उत्पादित सभी वस्तुयों एवं सेवाओं के बाजार मूल्य के योग से है , जिसे ह्वास घटाकर तथा विदेशी लाभ जोड़कर निकाला जाता है।
राष्ट्रीय आय की अवधारणा - Concepts of National Income :
राष्ट्रीय आय की माप-करने के लिए अनेक धारणाओं का प्रयोग किया जाता हैं जो निम्नलिखित हैं :
GDP - Gross Domestic Product सकल घरेलू उत्पाद :
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) या सकल घरेलू आय (GDI) किसी देश की घरेलू सीमा के अंदर एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को कहाँ जाता हैNDP - Net Domestic Product शुद्ध घरेलू उत्पाद :
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में से जब उत्पादन में लगी मशीनों और पूंजी की घिसावट अर्थात मूल्य ह्रास (Depreciation) को घटा दिया जाता है तो शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) प्राप्त होता है ।
Formula : सकल घरेलू उत्पाद (GDP) - मूल्य ह्रास = शुध्द घरेलू उत्पाद (NDP)
Formula : सकल घरेलू उत्पाद (GDP)+ विदेशों से अर्जित आय = सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)
Formula : सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) - मूल्य ह्रास = शुध्द राष्ट्रीय उत्पाद (NNP)
GNP - Gross National Product सकल राष्ट्रीय उत्पाद :
किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) कहते है इसमें विदेशों से प्राप्त आय भी सम्मिलित होती है ।Formula : सकल घरेलू उत्पाद (GDP)+ विदेशों से अर्जित आय = सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)
NNP - Net National Product - शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद :
सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)से जब उत्पादन में लगी मशीनों एवं पूँजी की घिसावट (मूल्य ह्रास) को घटा दिया जाये तो शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) प्राप्त होगा ।Formula : सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) - मूल्य ह्रास = शुध्द राष्ट्रीय उत्पाद (NNP)
PCI - Per Capita Income प्रति व्यक्ति आय :
जब कुल राष्ट्रीय आय में राष्ट्र की कुल जनसंख्या का भाग देते है तो प्रति व्यक्ति आय प्राप्त होती है ।
Formula :
प्रचलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय = (प्रचलित कीमतों पर कुल राष्ट्रीय आय ध् कुल वर्तमान जनसंख्या)
प्रचलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय = (प्रचलित कीमतों पर कुल राष्ट्रीय आय ध् कुल वर्तमान जनसंख्या)
Formula :
स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय = (स्थिर कीमतों पर कुल राष्ट्रीय आय ध् कुल वर्तमान जनसंख्या)
Formula :
स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय = (स्थिर कीमतों पर कुल राष्ट्रीय आय ध् कुल वर्तमान जनसंख्या)
PI - Personal Income वैयक्तिक आय :
एक वर्ष में राष्ट्र की जनसंख्या को प्राप्त होने वाली वास्तविक आय वैयक्तिक आय होती हैFormula :
राष्ट्रीय आय + अंतरण भुगतान - निगम कर - अवतरित लाभ - सामाजिक सुरक्षा अनुदान = वैयक्तिक आय
0 टिप्पणियाँ