राफेल के बारे में रोचक तथ्य | Fact About Rafale

0
fact-about-rafale
fact-about-rafale

 राफेल के बारे में रोचक तथ्य

Fact About Rafale : भारत की तीनो सेनाओ ने हमेशा से अदम्य शौर्य और साहस का परिचय दिया है और भारत की वायु सेना विश्व की चौथी बड़ी सेना है और अपने इसी रुतबे को बरकरार रखने के लिए सेना को आधुनिक हथियारों से मजबूत करना होता है इसी लिए सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान खरीदने को मंजूरी दी है राफेल पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है जो कि एक मल्टीरोल फाइटर विमान है जिसे फ़्रांस की डेसॉल्ट एविएशन कम्पनी बनाती है. राफेल-A श्रेणी के पहले विमान ने 4 जुलाई 1986 को उड़ान भरी थी | इसके बाद से राफेल की कई यूनिट्स बनकर तैयार हो चुकी है जिसे अलग अलग देशो को बेचा जा चूका है तो आइये जानते है इस लड़ाकू विमान की कुछ खास बाते ……..

Fact About Rafale :

  1. राफेल का फ्रेंच में मतलब होता है हवाओं का झौंका।
  2. इसकी अधिकतम  रफ्तार 2,130 किमी प्रति घंटा है |
  3. राफेल हवा से हवा और हवा से मैदान में मार कर सकता है।
  4. राफेल में ओमनीरोल क्षमता है, अर्थात यह एयरक्राफ्ट एक समय में एक साथ कई एक्शन कर सकता है जैसे हवा से हवा में मिसाइल से आक्रमण और फायरिंग करना।
  5. इसकी रेंज 3,700 किमी है और यह 6 हवा से हवा में आक्रमण करने वाली मिसाइल अपने साथ ले जा सकता है।
  6. राफेल में 5 हार्डप्वाइंट्स हैं जो 1200 किलोग्राम से ज्यादा का भार उठा सकते हैं।
  7. यह 36,000 फीट से लेकर 50,000 फीट तक की उड़ान भरने में सक्षम है।
  8. राफेल 1 मिनट में 50 ,000 फीट की उचाई पर पहुंच सकता है।
  9. यह 1312 फीट के बेहद छोटे रनवे से उड़ान भर सकता है।
  10. यह 15,590 गैलन ईंधन ले जाने की क्षमता रखता है |
  11. अमेरिका के F-16 की तुलना में राफेल 0.82 फीट ज्यादा ऊंचा है।
  12. अमेरिका के F-16 की तुलना में राफेल 0.79 फीट ज्यादा लंबा है।
  13. राफेल के विंगों की लम्बाई 10.90 मीटर, जेट की ऊँचाई 5.30 मीटर और इसकी लम्बाई 15.30 मीटर है।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :