Info about Uttar Pradesh in Hindi | उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी

0
info about uttar pradesh in hindi
info about uttar pradesh in hindi

Info about Uttar Pradesh in Hindi (उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी) :

उत्तर प्रदेश भारत का उत्तरी राज्य है उत्तर प्रदेश मंदिरों का प्रदेश है साथ ही यह राम और कृष्ण की जन्म भूमि है| यह राज्य प्राकृतिक सौन्दर्यता से भरपूर है इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Info about Uttar Pradesh in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी :

  1. यह भारत का उत्तरी राज्य है|
  2. 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य का गठन हुआ|
  3. इस राज्य की सीमा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से लगती है|
  4. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सीमा नेपाल से लगती है|
  5. लखनऊ (Lucknow) इस राज्य की राजधानी है|
  6. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का कुल क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है|
  7. हिंदी (Hindi) और उर्दू (Urdu) इस राज्य की राजकीय भाषा है|
  8. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुल 75 जिले है|
  9. गंगा (Ganga), यमुना (Yamuna), घाघरा (Ghaghra), गोमती (Gomati), चम्बल (Chambal), बेतवा (Betwa), केन (Ken), हिंडन (Hindon) और सोम आदि इस राज्य की प्रमुख नदियाँ (Rivers in Uttar Pradesh) है|
  10. दलदली हिरण इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  11. सारस इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  12. ब्रह्म कमल इस राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  13. अशोक इस राज्य का राजकीय पेड (State Tree) है|
  14. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं|
  15. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लोकसभा की 80 और राज्‍यसभा की 31 सीट हैं|
  16. श्रीमती सरोजनी नायडू उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पहले राज्यपाल थे|
  17. गोविंद वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पहले मुख्यमंत्री थे|
  18. कानपूर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, झाँसी, बरेली आदि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्य शहर है|
  19. गेंहूँ, जो, चना, मटर, सरसो, तंबाकू, आलू उत्तर प्रदेश की मुख्य फसल है|
  20. उत्तर प्रदेश के मुख्य पर्यटक स्थल (Uttar Pradesh Tourist Places) है : –

    वाराणसी (दशाश्वमेध घाट , अस्सी घाट ,भारत माता मंदिर, राम नगर किला, नया विश्वनाथ मंदिर, गोल्डन मंदिर, मन मंदिर, शिवालय घाट), सारनाथ , प्रयागराज (संगम, इलाहाबाद का किला, पातालपुरी मंदिर, अक्षय वट, खुसरो बाग, ऑल सेंट कैथेड्रल, इलाहाबाद संग्रहालय, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क), चित्रकूट, लखनऊ, झांसी, अयोध्या ( राम लला मंदिर, राम कोट, हनुमान गढ़ी, कनक भवन मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, मोती महल ,त्रेता का ठाकुर गुप्तार घाट ), वृंदावन ,मथुरा ,ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, दुधवा नेशनल पार्क आदि|

  21. एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में है|
  22. आगरा तथा कानपुर का चमडा उद्योग विश्व प्रसिद्ध है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :