विश्व के सात अजूबे | Seven Wonders of the World

0

विश्व के सात अजूबे :

Seven Wonders of the World : विश्व के प्राचीन इतिहास में अनेक राजा महाराजाओ ने शासन किया है इनके द्वारा अपने शासनकाल ने अनेक ऐतिहासिक किलों , इमारतो , बाग-बगीचों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निर्माण करवाया गया था इन्ही स्थलों में से कुछ स्थलों को संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था के द्वारा विश्व के अजूबो (Seven Wonders of the World) के रूप में माना गया जिनकी सुची इस प्रकार है…

List of Seven Wonders of the World :

ताजमहल , भारत

ताजमहल , भारत
ताजमहल

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेपनाह मोहब्बत की इस निशानी को बनाने में करीब 20 साल का समय लगा था। ताजमहल को मुगल काल की कला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है । ताजमहल को पूरी तरह से संगमरमर से बनवाया गया था ऐसी किवदन्ती है कि इसके निर्माण के बाद इसके निर्माण कर्ता के हाथ कटवा दिए गये थे |

चीन की दीवार, चीन

चीन की दीवार, चीन
चीन की दीवार, चीन

विश्व की सबसे लंबी मानव निर्मित दीवार चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गई है । जिसकी लम्बाई करीब 6500 किलोमीटर है और ऊंचाई 35 फीट है। यह दीवार चीन को उत्तरी सीमा पर सुरक्षा प्रदान करती है। चीन की इस दीवार का निर्माण 5वीं सदी ईसा पूर्व में शुरू हुआ और 16वीं सदी तक जा कर पूरा हुआ ।

क्राइस्ट द रिडीमर , ब्राजील

क्राइस्ट द रिडीमर , ब्राजील
क्राइस्ट द रिडीमर , ब्राजील

दक्षिण ब्राजील के शिखर पर ईसा मसीह की पुर्तगाली विशाल प्रतिमा स्थापित है। जिसे क्राइस्ट द रिडीमर के नाम से जाना जाता है , माउंट कोरकोवाडो रियो डी जनेरियो में स्थित है, इस प्रतिमा की ऊचाई करीब 32 मीटर है वही इस मूर्ति का वजन 700 टन है। क्राइस्ट द रिडीमर का निर्माण 1922 से 1931 के बीच किया गया था।

रोम का कोलोजियम , रोम

रोम का कोलोजियम
रोम का कोलोजियम

कोलोजियम रोम का एक विशाल स्टेडियम है कोलोजियम का निर्माण 17वी सदी में रोम के एक सम्राट ने शुरू करवाया था। ऐसा कहा जाता है कि इस स्टेडियम में बैठकर 50,000 लोग जंगली जानवरों और गुलामों के बीच की खूनी लड़ाई का खेल देखते थे। इस स्टेडियम की वास्तुकला ऐसी है जिसकी नकल कर पाना संभव नहीं है।

माचू पिच्चू , पेरू

माचू पिच्चू , पेरू
माचू पिच्चू , पेरू

पेरू एक दक्षिण अमेरिकी देश है इस देश में जमीन से 4230 फीट की ऊंचाई पर ‘माचू पिच्चू’ नाम का शहर है। इस शहर को 15वीं शताब्दी में बसाया गया था। एंडीज पर्वत श्रंखलाओ के बीच का यह शहर इंका सभ्यता का शहर है। ऐसा माना जाता है कि यह नगर पहले संपन्न हुआ करता था लेकिन बाद में स्पेन के आक्रमणकारीयो ने इस पर आक्रमण कर दिया ये आक्रमणकारी अपने साथ चेचक जैसी बीमारियां लेकर आए थे जिससे धीरे-धीरे यह शहर पूरी तरह से तबाह हो गया।

जॉर्डन का पेट्रा शहर , जॉर्डन

जॉर्डन का पेट्रा शहर , जॉर्डन
जॉर्डन का पेट्रा शहर , जॉर्डन

पेट्रा एक ऐतिहासिक शहर है जो पश्चिम एशियाई देश जॉर्डन में स्थित है । यह शहर लाल बलुआ पत्थरों से बनी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। इस ऐतिहासिक शहर में कई ऐतिहासिक इमारते मौजूद है जिनमे से कुछ प्रमुख इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर , ओपन स्टेडियम, नहर, तालाब आदि शामिल है। इस शहर की दीवारों पर की गई नक्काशी शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

चीचेन इट्ज़ा पिरामिड , मेक्सिको

चीचेन इट्ज़ा पिरामिड , मेक्सिको
चीचेन इट्ज़ा पिरामिड , मेक्सिको
  • मेक्सिको का चीचेन इट्ज़ा ‘माया सभ्यता’ का सबसे प्राचीन शहर है,
  • जो कि मेक्सिको स्थित है
  • इस शहर में कुक्कुलन का पिरामिड, चाक मूल का मंदिर, हजार पिलर का हाल और कैदियों के लिए बनाया गया खेल के मैदान आदि महत्वपूर्ण स्थल है
  • जिन्हें आज भी देखा जा सकता हैं।
  • कुक्कुलन पिरामिड की ऊंचाई 79 फीट है।
  • जिसकी चारों दिशाओं में 91 सीढ़ियां हैं।
  • जिसकी प्रत्येक सीढ़ी साल के 1 दिन का प्रतीक है।
  • वही इस पिरामिड के ऊपर बनाया गया चबूतरा वर्ष के 365 दिनो का प्रतीक है।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :