अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | Fact About ITU

0
fact-about-itu
fact-about-itu

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ :

Fact About ITU : विश्व भर में सुचना क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व समुदाय ने एक संघ को बनाने के बारे में सोचा और उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना की गई थी जिसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है ….

Fact About ITU :

  1. अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना 17 मई, 1865 को पेरिस में हुई थी।
  2. अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union- ITU) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की शीर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है।
  3. विश्व के 193 देश इसके सदस्य हैं।
  4. इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।
  5. 1906 में बर्लिन में रेडियो संधि की रूपरेखा तैयार की गयी थी |
  6. 1932 में तार संचार एवं रेडियो तार संचार  संधियों को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार संधि द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया।
  7. 1947 में आईटीयू को संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बनाया गया।

 

आईटीयू के मुख्य कार्य हैं-

  1. दूरसंचार सेवाओं के निम्नतम संभव शुल्कों की स्थापना में मदद करना |
  2. विभिन्न राज्यों के रेडियो स्टेशनों के मध्य हानिकारक बाधाओं की समाप्ति हेतु प्रयासों को बढ़ावा देना |
  3. सदस्य देशों के लाभ का अध्ययन संचालित करना, सिफारिशें जारी करना एवं सूचनाओं का संग्रहण व प्रकाशन करना |
  4. नये स्वतंत्र देशों में दूरसंचार सुविधाओं के निर्माण, विकास एवं सुधार को बढ़ावा देना |
  5. इसका एक अन्य कार्य रेडियो आवृत्तियों का बंटवारा करना तथा आवृत्तियों के आवंटन को पंजीकृत करना |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :