हिंदी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | hindi diwas | 14 sep

0
hindi-diwas-14-sep
hindi-diwas-14-sep

हिंदी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :

hindi diwas : हिंदी हिंदुस्तान की राजकीय भाषा है और यह जन जन की वाणी है हिंदी ही विश्व में हर हिंदुस्तान कि पहचान है आज के दौर में जहाँ हर जगह अंग्रेजी का बोल बोला है वही पर हिंदी भाषा ने भी अपना महत्व कायम रखा है तो आइये जानते है हिंदी के बारे में कुछ रोचक तथ्य ……

fact of hindi diwas :

  1. भारतीय संविधान द्वारा 14 सितम्बर 19c49 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था
  2. इसलिए हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है |
  3. चीन की मंदारिन भाषा के बाद हिंदी विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है |
  4. पुरे विश्व में करीब करीब 55 करोड़ लोग हिंदी भाषी है |
  5. भारत के अलावा विश्व के अन्य देशो जैसे नेपाल , मोरिशस, अमेरिका ,ब्रिटेन , जर्मनी , दक्षिण अफ्रीका ,फिजी सिंगापूर व् अन्य खाड़ी देशो में भी हिंदी बोली जाती है |
  6. हिंदी कि लिपि देवनागरी है जिसके कारण इसे सीखना आसान है ,
  7. यह अन्य यूरोपीय भाषाओ के समान ही बायीं से दायी और लिखी जाती है |
  8. अमेरिका के 45 और विश्व के करीब 175 विश्व विद्यालयों में हिंदी भाषा पढाई जाती है |
  9. हिंदी को अधिकारिक भाषा का दर्जा सबसे पहले बिहार राज्य ने दिया था जिसने उर्दू को हटाकर 1881 हिंदी को अपनी अधिकारिक भाषा घोषित किया था |
  10. अंग्रेजी भाषा के अनेक शब्द हिंदी भाषा से लिए गये है जैसे – अवतार , चिता , महात्मा आदि |
  11. दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी  देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है |
  12. भारत सरकार द्वारा  1963 में हिंदी में उच्चतर शोध के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान की स्थापना की। जिसके देश भर में आठ केंद्र हैं।
  13. भारत में करीब 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा हिंदी है।
  14. साथ ही करीब 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी का इस्तेमाल अपनी दूसरी भाषा के रूप में करते हैं।
  15. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के अनुसार वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की प्रमुख  ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
  16. हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की आधिकारिक भाषा है।
  17. हिंदी को महात्मा गाँधी ने जनमानस की भाषा कहा था |

इसे भी पढ़े :