भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग की सूची | list of national waterways

0
list-of-national-waterways
list-of-national-waterways

परिचय भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग  :

national waterways : वर्ष  2016 को राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, भारत की संसद में अधिनियम पारित हुआ । यह अधिनियम 5 मई 2015 को नौवहन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था। इस अधिनियम में  5 मौजूदा अधिनियमों को विलय किया  है जिसमे  6  राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किए हैं और 106 अतिरिक्त राष्ट्रीय जलमार्ग  (national waterways) प्रस्तावित किए हैं। यह अधिनियम 12 अप्रैल 2016 से लागू हुआ था।

उद्देश्य

वर्ष  2016 को पारित  राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे एवं सड़क परिवहन  पर आ रहे भार को कम करना था  । साथ  ही साथ परिवहन के व्यय को कम करना था |
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 27 अक्टूबर 1 9 86 को भारत सरकार द्वारा शिपिंग और नेविगेशन के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास और विनियमन के लिए बनाया गया था।  जिसका मुख्यालय नोएडा (उ.प्र.) में है। जिसके वर्तमान  अध्यक्ष नूतन गुहा बिस्वास है |

राष्ट्रीय जलमार्ग  की सूची

राष्ट्रीय जलमार्ग – 1( इलाहाबाद से हल्दिया )

  •  इलाहाबाद से हल्दिया के बीच गंगा-भागीरथी-हुगली नदी प्रणाली को राष्ट्रीय जलमार्ग -1 घोषित किया गया है |
  •  राष्ट्रीय राजमार्ग – 1 सबसे लंबा राजमार्ग है जिसकी लंबाई 1620 KM है |
  •  यह जलमार्ग भारत का पहला और सबसे लम्बा  जलमार्ग है|
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – 1 उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड , तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्‍यों से गुजरता है |
  •  यह जलमार्ग व्यवसायिक रूप से उपयोग में लाया जा रहा हैं |

राष्ट्रीय जलमार्ग – 2 ( सादिया से धुबरी पट्टी )

  •  ब्रह्मपुत्र नदी में घुबरी से सदिया तक के मार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग – 2 कहा गया है |
  •  इसकी कुल लंबाई 891 किमी है |
  •  वर्ष 1988 मे इसे राष्ट्रीय जलमार्ग घो‍षित किया गया था |

राष्ट्रीय जलमार्ग – 3 ( कोल्लम से कोट्टापुरम )

  •  कोट्टापुरम से कोल्‍लम तक की तटीय नहरों की श्रंखला को राष्ट्रीय जालमार्ग – 3 घोषित किया गया है  |
  •  205 किमी इस राजमार्ग कुल लंबाई है |
  •  वर्ष 1992 में इस जलमार्ग की शुरूआत हुई थी |

राष्ट्रीय जलमार्ग – 4 ( काकीनाडा से मरक्कानम )

  •  गोदावरी नदी विस्तार ,कृष्णा नदी विस्तार तथा काकीनाडा पुदुचेरी नहर विस्तार के साथ को सम्मिलित रूप से राष्ट्रीय जलमार्ग 4 कहा गया है |
  •  इसकी लंबाई 1095 किमी है |
  •  यह जलमार्ग चेन्‍नई बन्दरगाह को मच्‍छलीपट्टम तथा काकीनाडा के बन्दरगाहो को जोडता है |

राष्ट्रीय जलमार्ग – 5 ( तलचर से धमरा )

  •  ब्राह्मणी तथा महानदी डेल्‍टा की नहर प्रणाली  को राष्ट्रीय जलमार्ग 5 कहा गया है |
  •  यह जलमार्ग मंगलगडी से पारादीप बन्‍दरगाह के बीच 101 किमी जलमार्ग को भी बनाता है |
  •  623 किमी इस जलमार्ग की कुल लंबाई है |
  •  वर्ष 2008 में राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित कर दिया गया था |

राष्ट्रीय जलमार्ग – 6 ( लखीपुर से भंगा )

  •  भंगा से लखीपुर जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग 6 कहा गया है |
  •   यह एक प्रस्तावित  जलमार्ग है जिसकी शुरूआत अभी नहीं हुई है |
  •  इस राष्ट्रीय जलमार्ग की कुल लंबाई 121 किमी है |

Click here to visit our youtube channel