भारत के अर्धसैनिक बलों की सूची | List of paramilitary forces of India

0
List-of-paramilitary-forces-of-India

paramilitary forces of India :

paramilitary forces of India : भारत की दुश्मनो से सुरक्षा के लिए विभिन्न अर्धसैनिक बलों का गठन किया गया है जो देश की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है -

List of paramilitary forces of India :

  1. असम राइफल्स(Assam Rifles)
  2. भारत-तिब्ब त सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police-ITBP)
  3. सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force - BSF)
  4. सशस्त्रर सीमा बल (Sashastra Seema Bal)
  5. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force – CISF)
  6. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central reserve police force – CRPF)
  7. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड – (National Security Guard – NSG)

असम राइफल्स(Assam Rifles)

  • इसकी स्थापना 1835 में हुई थी |
  • इसका मुख्या्लय शिलॉग में है|
  • यह बल भारत-म्यांमार और भारत चीन सीमा की सुरक्षा करती है|
  • यह अर्धसैनिक बल गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है |
  • वर्तमान में असम राइफल्स् की 46 बटालियन हैं |
  • इसका आदर्श वाक्य “पहाडी लोगों का मित्र” है |

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी |
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के संरक्षण में तिब्बत स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा होती है |
  • इसका आर्दश वाक्य् शौर्य-दृढता-कर्मनिष्ठा है |
  • इसमें वर्तमान में 45 सेवा पलटन और चार विशेषीकृत पलटन कार्य करती हैं |

सीमा सुरक्षा बल

  • सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 1 दिसम्बर 1965 को हुई थी |
  • इस बल का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है |
  • पहले इसका नाम विशेष सेवा ब्यूरो था|
  • यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है |
  • वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल की 188 बटालियन है |
  • “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” इस बल का आदर्श वाक्य है |

सशस्त्र सीमा बल

  • सशस्त्र सीमा बल की स्थापना 1963 में हुई थी |
  • इस बल का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है |
  • सशस्त्र सीमा बल का कार्य नेपाल और भूटान की सीमाओं की चौकसी करना है|
  • पहली महिला बटालियन को इसी बल में शामिल किया गया था|
  • इस बल के पॉच फ्रण्टियर मुख्याीलय पटना, लखनऊ, रानीखेत, सिलीगुडी, और गुवाहाटी में हैं |
  • “सेवा, सुरक्षा और भाईचारा” इस बल का आदर्श वाक्य है |

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

  • इस बल की स्थापना 1969 में हुई थी |
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है|
  • इसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है|
  • वर्तमान में यह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोशन को विशिष्ट सुरक्षा प्रदान कर रहा है |

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल

  • इस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 में हुई थी |
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्तिथ है|
  • इस बल का गठन मध्य‍प्रदेश के नीमच में क्राउन रिप्रेजेण्टेटिव पुलिस के नाम से हुई थी |
  • बाद में वर्ष 1949 में इसका नाम बदलकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया |
  • वर्तमान में इसकी 230 बटालियन हैं |
  • इसका मुख्य कार्य सम्पूयर्ण देश में कानून व्यवस्था कायम रखना और साथ ही उग्रवादी और आतंकवादी के खिलाफ अभियान चलाना है |

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड

  • इसकी स्थापना 1984 में हुई थी |
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
  • इस का गठन जर्मनी के GSG-9 एवं यूके के SAS की तर्ज पर किया गया था |
  • इसके सदस्यों को ब्लैक कैट के नाम भी जाना जाता है |
  • इस बल का ट्रैनिंग सेंटर हरियाणा के मानेसर में है |
  • राष्ट्री य सुरक्षा गार्ड का इस्तेमाल वीआईपी की सुरक्षा के अलावा बड़े ऑपरेशंस को अंजाम देने में भी किया जाता है |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :