Forts of Rajasthan | राजस्थान के प्रमुख किले

0
fort-of-rajasthan
fort-of-rajasthan

Forts of Rajasthan | राजस्थान के प्रमुख किले :

दोस्तो आज की इस पोस्ट में Logic Guru आपको GK के अंतर्गत राजस्थान के प्रमुख किले ( Forts of Rajasthan) के बारे में बताने जा रहा हैं, जो आपको आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिये बहुत ही उपयोगी होगी – List of Forts of Rajasthan

Forts of Rajasthan:

तारागढ़ अजयमेरु का किला

  • यह किला अजमेर में स्थित है |
  • राजा अजयपाल के द्वारा इस किले का निर्माण करवाया गया था|
  • इस किले को अजमेर शहर की बिठली पहाड़ी पर 7 वीं सदी में बनवाया गया था|
  • इस किले को ” राजस्थान का जिब्राल्टर” के नाम से भी जाना जाता है|

नीमराणा का किला

  • यह किला अलवर में स्थित है|
  • इसे किले को ” पंचमहल ” के नाम से भी जाना जाता है|
  • इस किले का निर्माण 1464 ईस्वी में किया गया था|
  • चौहान शासकों के द्वारा इस किले का निर्माण करवाया गया था|

लोहागढ़ का किला ( भरतपुर का किला )

  • यह किला भरतपुर में स्थित है |
  • इसे लोहागढ के नाम से जाना जाता है|
  • इस किले को महाराजा सूरजमल के द्वारा वर्ष 1733 में बनवाया गया था|
  • राजस्थान का प्रवेश द्वार एवं पूर्वी द्वार भरतपुर को कहा जाता है|

जूनागढ़ का किला

  • जूनागढ़ का किला बीकानेर में स्थित है|
  • बीकानेर नरेश रायसिंह द्वारा वर्ष 1588 में इस किले के निर्माण कि नीव रखी गई थी|
  • इस किले का निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है|

तारागढ़ का किला

  • यह किला बूंदी में स्थित है|
  • राव देवा के वंशज राव बरसिंह द्वारा वर्ष 1354 में इस किले का निर्माण करवाया गया था|
  • शक्तिशाली तोप “गर्भ-गुंजन” भी इस किले के अंदर ही है|

चित्तौड़गढ़ का किला

  • चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ का किला स्थित है|
  • “राजस्थान का गौरव ” एवं ” गढ़ों का सिरमौर ” के नाम से भी इस किले को जाना जाता है|
  • राजा चित्रांग चित्रांगद ने इस किले को बनवाया था|
  • चित्तौड़गढ़ का किला अपनी बनावट के लिए विश्व प्रसिद्ध है|

जयगढ़ का किला

  • राजा मानसिंह प्रथम के द्वारा वर्ष1600 में इस किले को बनवाया था|
  • राजा जयसिंह के नाम पर इस किले का नाम जयगढ़ रखा गया|
  • महाराजा सवाई जयसिंह के द्वारा एशिया की सबसे बड़ी तोप “जयबाण” को इसी किले में बनवाया गया था|

सोनार का किला

  • जैसलमेर में सोनार का किला स्थित है |
  • राजा रावल जैसल द्वारा वर्ष 1155 में इस किले बनवाया था|
  • इस किले को गहरे पीले रंग के पत्थरों से बनाया गया|

सज्जनगढ़ पैलेस

  • सज्जनगढ़ पैलेस उदयपुर में स्थित है|
  • महाराजा सज्जन सिंह ने इस किले का निर्माण करवाया था|
  • झीलों की नगरी के नाम से भी उदयपुर को जाना जाता है|

कुंभलगढ़ का किला

  • राजसमंद में कुंभलगढ़ का किला स्थित है|
  • वर्ष 1458 में इस किले का निर्माण हुआ|
  • यह किला महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है|
  • अबुल फजल ने इस किले के बारे में लिखा है कि “यह इतनी बुलंदी पर बना हुआ है कि नीचे से ऊपर की ओर देखने पर सिर की पगड़ी नीचे गिर जाती है|”

रणथंभौर का किला

  • रणथंभौर का किला सवाई माधोपुर में स्थित है|
  • वर्ष 994 में राजा रणथम्मन के द्वारा इस किले को बनवाया था|
  • अबुल फजल ने इस किले के बारे में लिखा है कि ‘अन्य सब दुर्ग नंगे हैं जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है’|

शेरगढ़ का किला

  • शेरगढ़ का किला बारा में स्थित है|
  • शेरशाह सूरी के द्वारा इस किले का निर्माण करवाया गया था|
  • इसी कारण इसका नाम शेरगढ़ रखा गया|

सिवाणा का किला

  • सिवाणा का किला बाड़मेर में स्थित है|
  • पंवार शासक नारायण द्वारा इस किले को 10वीं सदी में बनवाया गया|

नाहरगढ़ का किला

  • वर्ष 1734 में इस किले का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा बनवाया गया था|
  • नाहरगढ़ का किले में एक जैसे नौ महल है|

हवा महल

  • हवा महल जयपुर में स्थित है|
  • वर्ष 1799 में सवाई प्रताप सिंह ने इस किले को बनवाया था|

मांडलगढ़ का किला

  • मांडलगढ़ का किला भीलवाड़ा में स्थित है|
  • यह किला बनास ,बेड़च और मेनाल नदियों के संगम पर स्थित है|

चुरू का किला

  • राजस्थान के चूरू में यह किला स्थित है|
  • इस किले को चांदी के गोले दागने वाला किला भी कहा जाता है|

गागरोन का किला

  • गागरोन का किला झालावाड़ में स्थित है|
  • राजपूत शासको के द्वारा इस किले बनवाया गया|

दौसा का किला

  • यह किला दौसा में स्थित है|
  • इस किले की आकृति सिप के आकार कि है|

शेरगढ़ का किला

  • धौलपुर में यह किला स्थित है|
  • कुषाण वंश के राजा मालदेव के द्वारा इस किले को बनवाया गया था|

भटनेर का किला

  • हनुमानगढ़ में यह किला स्थित है|
  • भाटी राजा भूपत ने तीसरी शताब्दी में इस किले को बनवाया था|

आमेर का किले

  • यह किला जयपुर में स्थित है|
  • इस किले को राजा मानसिंह प्रथम द्वारा बनवाया गया था|

नाथों का किला

  • जालौर में नाथो का किला स्थित है|
  • इस किले को भीमनाथ जी महाराज ने बनवाया था|

नवलगढ़ का किला

  • झुंझुनू में यह किला स्थित है|

बसंतगढ़ का किला

  • यह किला सिरोही के पिंडवाड़ा कि पहाड़ी पर स्थित है|

फतेहपुर का किला

  • यह किला फतेहपुर सीकर में स्थित है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :